Image Slider

Last Updated:

दुनिया के मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा, जिन्हें लोग प्यार से निम्स दाई कहते थे, अब इस दुनिया में नहीं रहे. पाकिस्तान की ब्रॉड पीक पर हुए हिमस्खलन में उनका निधन हो गया. इस खबर से दुनियाभर में उनके चाहने वालों और पर्वतारोहण से जुड़े लोगों के बीच शोक की लहर है. तमिल अभिनेता वीरा ने भी उन्हें भावुक अंदाज में याद किया और श्रद्धांजलि दी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

वायरल हुई पोस्ट

नई दिल्ली. जिनिम्स दाई 30 जुलाई 2026 को पाकिस्तान की 8,051 मीटर ऊंची ब्रॉड पीक पर एक अभियान का नेतृत्व कर रहे थे. इसी दौरान उनकी टीम हिमस्खलन की चपेट में आ गई, जिसमें उनकी जान चली गई.

वीरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर निम्स दाई को याद करते हुए लिखा कि आज दुनिया ने सिर्फ एक बेहतरीन पर्वतारोही नहीं खोया, बल्कि ऐसे इंसान को खोया है जिसने लाखों लोगों को यह भरोसा दिया कि हिम्मत और जुनून से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है.

उनकी सोच हमेशा जिंदा रहेगी

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने आगे लिखा कि निम्स दाई ने सिर्फ ऊंचे पहाड़ नहीं जीते, बल्कि उन्होंने सपने देखने वालों को उम्मीद दी, पर्वतारोहियों को हौसला दिया और पूरी एक पीढ़ी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की प्रेरणा दी. उनका सफर भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन उनकी सोच, उनका साहस और उनकी प्रेरणा हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगी.अपने मैसेज के आखिर में वीरा ने लिखा, “रेस्ट इन पीस, निम्स दाई. लेजेंड्स कभी पहाड़ों से विदा नहीं होते.

बनाया था ये खास रिकॉर्ड

नेपाल के रहने वाले निर्मल पुर्जा ने पर्वतारोहण की दुनिया में कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए, जिन्हें आज भी बेहद खास माना जाता है. उनका जन्म नेपाल के धौलागिरी क्षेत्र में हुआ था, जबकि उनका बचपन चितवन में बीता. उन्होंने अपने चर्चित ‘प्रोजेक्ट पॉसिबल’ के तहत दुनिया की सभी 14 ऐसी चोटियों पर चढ़ाई की थी, जिनकी ऊंचाई 8,000 मीटर से ज्यादा है. सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने यह कारनामा सिर्फ छह महीने से कुछ ज्यादा समय में कर दिखाया, जबकि इससे पहले यही रिकॉर्ड पूरा करने में करीब आठ साल लगे थे.

बता दें कि निम्स दाई का अगला लक्ष्य दुनिया के सभी 14 आठ-हजार मीटर से ऊंचे पहाड़ों पर दो बार चढ़ाई करने वाले पहले पर्वतारोही बनना था. इसी सपने को पूरा करने के लिए वह ब्रॉड पीक अभियान की अगुआई कर रहे थे, लेकिन हिमस्खलन ने उनका यह सफर हमेशा के लिए रोक दिया.

About the Author

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||