Last Updated:
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव इन दिनों इंग्लैंड के लिस्ट ए टूर्नामेंट वनडे कप में खेल रहे हैं. कुलदीप का यॉर्कशायर के साथ पांच मैचों का कॉन्ट्रैक्ट है. अबतक खेले गए 4 मैचों में कुलदीप ने 8 विकेट लिए हैं. अपने पिछले मैच में कुलदीप ने डरहम के स्टार खिलाड़ी बेन स्टोक्स को आउट किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
कुलदीप यादव ने डरहम के बल्लेबाज बेन स्टोक्स को किया आउट
क्लिफ्टन पार्क ग्राउंड में डरहम के खिलाफ कुलदीप ने बहुत ही कसी हुई गेंदबाजी की. कुलदीप ने अपने 10 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए. कुलदीप के आगे डरहम के बेन स्टोक्स की भी हालत खराब दिख रही थी. ऐसे में स्टोक्स ने खुद पर से दबाव हटाने के लिए कुलदीप के खिलाफ रिवर्स स्वीप लगाकर बाउंड्री हासिल करने की कोशिश की, लेकिन वह लपके गए. इस तरह स्टोक्स 39 गेंदों में सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हुए. कुलदीप का दूसरा विकेट कॉलिन एकरमैन के रूप में आया.
🔥UNSTOPPABLE KULDEEP YADAV🔥
Once again Kuldeep Yadav fires on England ODI Cup for Yorkshire. In the last match l, Ben stokes tormented by Kuldeep Yadav Even After England Retirement.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



