टीवी शो ‘रामायण’ के निर्माता रामानंद सागर के पोते शिव सागर ने नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण के ट्रेलर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने फिल्म में साई पल्लवी (सीता) और यश (रावण) के लुक और एक्टिंग की जमकर तारीफ की. वहीं, रणबीर कपूर को लेकर उन्होंने उम्मीद जताई कि फिल्म ‘एनिमल’ के बाद भी दर्शक उन्हें भगवान राम के रूप में दिल से स्वीकार करेंगे. आइए जानते हैं कि शिव सागर ने इस फिल्म को लेकर और क्या बातें कही हैं.
‘रामायण’ में रणबीर कपूर ने निभाया भगवान श्रीराम का किरदार.
नई दिल्ली. नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ. दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोग रणबीर कपूर के भगवान राम के रोल को निभाने को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं. वजह यह है कि रणबीर की पिछली फिल्म ‘एनिमल’ थी, जिसे देखकर कई लोगों को लग रहा था कि वह श्रीराम के किरदार के लिए सही चॉइस नहीं हैं. अब इस मामले पर रामानंद सागर के पोते शिव सागर ने ‘रामायण’ का ट्रेलर देखने के बाद रणबीर कपूर की खुलकर तारीफ की है.
‘रामायण’ के ट्रेलर पर शिव सागर का रिएक्शन
बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए शिव सागर ने ट्रेलर पर अपना रिएक्शन दिया. उन्होंने कहा, ‘सच कहूं तो मुझे यह काफी पसंद आया. इससे पहले आए प्रमोशनल कंटेंट को देखकर मुझे लगा था कि फिल्म के ग्राफिक्स उतने असरदार नहीं हैं, जितना बड़ा इसका बजट है. लेकिन अब ट्रेलर देखने और स्टार कास्ट की झलक पाने के बाद मैं काफी इम्प्रेस हूं.’
रावण के रोल में छा गए ‘रॉकिंग स्टार’ यश
उन्होंने आगे कहा, ‘रावण के रोल में यश का लुक बेहद शानदार लग रहा है. साई पल्लवी भी सीता के किरदार में पूरी तरह फिट बैठ रही हैं, खासकर जिस तरह से वह अपनी बात रखती हैं और संवाद बोलती हैं. कुल मिलाकर फिल्म काफी भव्य लग रही है.’ शिव का मानना है कि यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है, इसलिए इसकी सफलता भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ा मील का पत्थर साबित हो सकती है.
श्रीराम के रूप में रणबीर कपूर को स्वीकार करेंगे दर्शक?
शिव ने विजुअल्स की तारीफ करते हुए कहा, ‘पुष्पक विमान को जिस तरह से दिखाया गया है, वह वाकई काबिले तारीफ है. इसके अलावा बाघों के रथ पर शूर्पणखा (रकुल प्रीत सिंह) की एंट्री भी मुझे काफी पसंद आई. बस मैं यही उम्मीद करता हूं कि दर्शक रणबीर कपूर को राम के रूप में स्वीकार करें. ‘एनिमल’ के बाद लोगों के दिमाग में उनकी एक अलग छवि बन गई है, लेकिन जिस तरह की स्टार कास्ट और विजुअल एक्सपीरियंस इस फिल्म में है, उसे देखते हुए यह दर्शकों को जरूर पसंद आ सकती है.’
‘रामायण’ में दो किरदारों में नजर आएंगे रणबीर कपूर
दिलचस्प बात यह है कि फिल्म रामायण में रणबीर कपूर डबल रोल में नजर आएंगे. वह भगवान श्रीराम और भगवान परशुराम दोनों का किरदार निभा रहे हैं. सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में आयोजित इवेंट में इस चुनौती पर बात करते हुए रणबीर ने बताया कि दोनों अवतारों के आध्यात्मिक अंतर, बॉडी लैंग्वेज और आवाज में बदलाव के जरिए उन्होंने इन किरदारों को अलग रूप दिया है. इस रोल में ढलने के लिए उन्होंने करीब एक साल तक कड़ी तैयारी की है.
दिवाली के मौके पर रिलीज होगी ‘रामायण’
गौरतलब है कि नितेश तिवारी के डायरेक्शन और नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बनी ‘रामायण’ दो पार्ट में दर्शकों के सामने पेश की जाएगी. इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 के मौके पर रिलीज होने जा रहा है. जबकि इसका दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज करने की योजना है. इसमें सनी देओल, विवेब ओबेरॉय, लारा दत्ता और रवि दुबे जैसे सितारे अहम किरदारों में नजर आएंगे.
About the Author
कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



