सहारनपुर में बंद सरकारी प्राइमरी स्कूलों को लेकर समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर PDA पाठशाला शुरू करने की चेतावनी दी है. सपा नेता फरहाद गाड़ा का दावा है कि जिले में 67 प्राइमरी स्कूल बंद मिले हैं. उनका कहना है कि अगर सरकार इन स्कूलों को दोबारा शुरू नहीं करती है तो गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए PDA पाठशाला फिर से संचालित की जाएगी.
एक साल बाद फिर शुरू होगी PDA पाठशाला
यह पाठशाला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी थी, लेकिन एक बार फिर से एक वर्ष पूरा होने के बाद इस पीडीए पाठशाला को चलाने का ऐलान कर दिया गया है. हालांकि, उसमें कुछ शर्तें रखी गई हैं, जिसमें समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सरकार से सहारनपुर में मर्ज होने के बाद बंद हुए स्कूलों को दोबारा चलाने की मांग की है. उनका कहना है कि अगर इनको जल्द नहीं चलाया जाता तो समाजवादी पार्टी की पीडीए पाठशाला एक बार फिर से शुरू होगी और उसमें गरीब बच्चों को समाजवादी पार्टी के द्वारा शिक्षा दी जाएगी. समाजवादी पार्टी के लोगों का कहना है कि जब हमारे समाज के लोग शिक्षित होंगे, तभी तो आगे बढ़ेंगे.
सहारनपुर में 67 प्राइमरी स्कूल बंद होने का दावा
फरहाद गाड़ा लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने जब 1 साल पहले आदेश दिया था, जितने भी प्राइमरी स्कूल बंद किए गए थे, जब हमारे नेता अखिलेश यादव का आदेश आया था कि जहां-जहां उत्तर प्रदेश सरकार प्राइमरी स्कूलों को बंद करने का काम करेगी, वहां-वहां पर हमारे कार्यकर्ता PDA पाठशाला लगाकर बच्चों को पढ़ने का काम करेंगे.
उसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने वादा किया कि कोई भी स्कूल बंद नहीं होगा, तब हमने पीडीए पाठशाला बंद करने का काम किया. लेकिन अब जब हम यहां के शिक्षा अधिकारी से मिले कि यहां पर कितने स्कूल बंद हैं, जिसमें 67 प्राइमरी स्कूल बंद मिले. जब सहारनपुर में इतने स्कूल बंद हैं, तो पूरे उत्तर प्रदेश में कितने स्कूल बंद होंगे. इसी को देखते हुए हम पीडीए पाठशाला दोबारा से चलाएंगे, अगर उत्तर प्रदेश सरकार इन स्कूलों को दोबारा से नहीं चलाएगी.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



