Rashmika Mandanna Injured: साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस की पाइपलाइन में इस समय कई मूवीज हैं और वह अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं. इसी दौरान रश्मिका को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है. दरअसल, वह शूटिंग के दौरान घायल हो गई हैं. बताया जा रहा है कि उन्हें काफी गंभीर चोट लगी है, जिसके चलते डॉक्टर्स ने रश्मिका को रेस्ट करने की एडवाइस दी है. आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस को कैसे और कहां चोट लगी है.
Rashmika Mandanna Health Update: नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना के फैंस के लिए सैड न्यूज आई है. अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में बिजी रश्मिका के साथ सेट पर एक एक्सीडेंट हो गया है. शूटिंग के टाइम उन्हें काफी चोट लग गई है, जिसके बाद डॉक्टर्स ने उन्हें काम रोककर 6 हफ्ते रेस्ट करने को कहा है. उनकी हेल्थ अपडेड के बारे में जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर.
रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में काफी बिजी चल रही थीं. इसी बीच सेट पर एक मुश्किल सीन और डांस सीक्वेंस शूट की प्रैक्टिस करते टाइम उनके साथ एक्सीडेंट हो गया. 31 जुलाई को डांस प्रैक्टिंस के दौरान पैर फिसलने के कारण उनके कूल्हे में गंभीर चोट लग गई.
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रश्मिका मंदाना के कूल्हे की हड्डी में फैक्चर हो गया और इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. एक्ट्रेस की हालत ये थी कि वह हिल भी नहीं पा रही थीं. अस्पताल में डॉक्टर्स ने एक्स-रे और स्कैन करके बताया कि गंभीर चोट लगी है. बताया जा रहा है कि जांग की मांसपेशी की हड्डी जोड़ने वाली नस (टेंडन) पूरी तरह से अलग हो गई है
Add News18 as
Preferred Source on Google
चोट कितनी सीरियस है, इसे देखते हुए मेडिकल टीम ने रश्मिका को तुरंत शूटिंग रोकने के लिए कह दिया है. डॉक्टर्स ने उन्हें पूरे 6 हफ्तों तक कम्प्लीट बेड रेस्ट की सलाह दी है. इस दौरान उन्हें किसी भी तरह का काम या हैवी मूवमेंट करने से साफ मना किया गया है.
सिर्फ बेड रेस्ट ही नहीं, बल्कि रश्मिका को पूरी तरह फिट होने के लिए एक स्पेशल रिहैब सेशन से भी गुजरना पड़ेगा. जब तक उनकी चोट पूरी तरह भर नहीं जाती और ताकत वापस नहीं आ जाती, तब तक वे काम पर नहीं लौट सकतीं.
रश्मिका इस समय ‘रणबाली’ और ‘मैसा’ जैसी बड़ी फिल्मों की शूटिंग कर रही थीं. इन फिल्मों में उनके काफी हैवी एक्शन और डांस सीन्स थे. अब इस चोट की वजह से इन सभी फिल्मों की शूटिंग आगे बढ़ाई जा सकती है.
रश्मिका सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि करीब 30 बड़े ब्रांड्स का फेस भी हैं. 6 हफ्तों के लंबे ब्रेक की वजह से उनके कई एड शूट्स और ब्रांड के काम भी फिलहाल रुक गए हैं.
जैसे ही रश्मिका की चोट की खबर सोशल मीडिया पर आई, उनके फैंस टेंशन में आ गए. इंस्टाग्राम और ट्विटर पर फैंस लगातार मैसेज करके अपनी फेवरेट एक्ट्रेस के जल्दी ठीक होने की विशेज भेज रहे हैं.
फिलहाल रश्मिका मंदाना डॉक्टर्स की सलाह पर पूरा रेस्ट कर रही हैं. पूरी तरह ठीक होने और फिट महसूस करने के बाद ही वे दोबारा शूटिंग सेट पर लौटेंगी. फैंस को उम्मीद है कि वे जल्द ही अपनी पुरानी एनर्जी के साथ कमबैक करेंगी.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



