रामायण का टीजर vs ट्रेलर: ट्रोलिंग के बाद मेकर्स ने बदला राक्षसों का लुक? दावा- कलर, डिजाइ
Image Slider
Last Updated:
नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर जारी किया, जिसे देखने के बाद फैंस ने दावा किया रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म में ट्रोलिंग के बाद VFX और सीन्स में बदलाव किए गए हैं. फैंस ने इसे टीजर से बेहतर बताया.
निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा की फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर देखने के बाद लोगों का रिएक्शन लगातार सामने आ रहा है. 30 जुलाई को सुबह सवा चार बजे मेकर्स ने कन्नड़ स्टार यश और बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर से सजा रामायाण का ट्रेलर जारी किया. इसे देखने के बाद फैंस ने नोटिस किया कि मेकर्स ने पिछली बार हुई ट्रोलिंग को देखते हुए कई बदलाव किए हैं. चलिए बताते हैं आखिर किन सीन्स को लेकर ऐसा दावा किया जा रहा है.
कुछ महीने पहले जब नितेश तिवारी ने रामायण का टीजर रिलीज किया था तो इसे लेकर मिक्स रिएक्शन आए थे. खासतौर पर राक्षसों के सीन्स पर. लोगों ने इसे आर्टिफिशियल और काफी ड्रामैटिक करार दिया था. मानो एआई जनरेटिड हो. अब ट्रेलर के दौरान काफी बदलाव फैंस ने नोटिस किए हैं.