बिग बी के साथ आइकॉनिक गाना करने से घबराईं जया प्रदा! डायरेक्टर की एक शर्त ने उड़ा दी थी एक्ट्रेस की रातों की नींद. जानिए ‘शराबी’ फिल्म के ब्लॉकबस्टर गाने से जुड़ा यह दिलचस्प राज.
इस गाने की शूटिंग से ठीक एक रात पहले जया प्रदा इतनी ज्यादा घबराई हुई थीं कि वह पूरी रात सो भी नहीं पाई थीं.
जया प्रदा ने सुनाया किस्सा
डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर के मंच पर जब इस गाने की बात छिड़ी, तो जया प्रदा ने यह दिलचस्प किस्सा खुद सुनाया. उन्होंने बताया कि उस वक्त तक दर्शक उन्हें ज्यादातर साड़ी और ट्रेडिशनल इंडियन कपड़ों में ही देखते आए थे. उनकी पहचान एक सीधी-साधी और संस्कारी हीरोइन की बन चुकी थी. लेकिन फिल्म के डायरेक्टर प्रकाश मेहरा चाहते थे कि इस गाने में मीना का किरदार एकदम अलग, ग्लैमरस और मॉडर्न नजर आए. जब डायरेक्टर ने उन्हें मॉडर्न ड्रेस पहनने को कहा, तो जया अंदर से डर गईं.
अमिताभ बच्चन के साथ ताल से ताल मिलाने की चुनौती
जया प्रदा ने बताया कि उन्हें इस बात का डर सता रहा था कि अगर वह मॉडर्न आउटफिट में फिट नहीं बैठीं, तो उनकी परफॉर्मेंस फीकी पड़ जाएगी. एक तरफ गाने की बीट बहुत तेज और एनर्जेटिक थी, तो दूसरी तरफ सामने अमिताभ बच्चन जैसे बड़े स्टार थे. जया रातभर यही सोचती रहीं कि वह इतने ग्लैमरस रोल को कैसे संभालेंगी और अमिताभ बच्चन के साथ उनका तालमेल कैसा लगेगा. इसी घबराहट में उनकी पूरी रात बिना सोए निकल गई.
नशे में झूमते बिग बी और यादगार परफॉर्मेंस
फिल्म की कहानी के मुताबिक अमिताभ बच्चन का शराबी किरदार अपनी पत्नी मीना को रातभर ढूंढता है और इसी पर यह पूरा गाना फिल्माया गया था. जया प्रदा ने बताया कि पूरी रात टेंशन में रहने के बाद जब शूटिंग का दिन आया, तो उन्होंने जैसे-तैसे अपना बेस्ट दिया. डायरेक्टर की सोच और जया प्रदा की मेहनत रंग लाई. जब यह गाना पर्दे पर आया तो दर्शकों ने इसे हाथों-हाथ लिया और आज दशकों बाद भी यह गाना हर शादी और पार्टी की जान बना हुआ है.
About the Author
मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.
इससे पहले मैंने, दैनिक …
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



