Image Slider

Last Updated:

kuldeep sixer after 139 match: पिछले साल पहले टेस्ट सीरीज और इस साल फिर वनडे सीरीज के दौरान बेंच पर बैठने के बाद कुलदीप ने इंग्लैंड में यॉर्कशायर क्लब के साथ करार किया. और पहले ही कुछ मैचों में स्टार स्पिनर ने कोच और कप्तान को करारा जवाब दे दिया है

Zoom

कुलदीप यादव के काउंटी क्रिकेट में अपने धाकड़ प्रदर्शन से बदल दी यॉर्कशायर टीम की किस्मत

नई दिल्ली. जब हाथ में बैट हो तो बैट बोले और जब उंगलियों के इशारों पर गेंद चले तो वो अपने आप रास्ता बना ले ये कहावत अक्सर क्रिकेट के मैदान पर चरितार्थ होते देखते है. कुछ इसी तरह से भारत के चाइनामैन गेंदबाज अपनी बात कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल को पहुंचाने की कोशिश कर रहे है क्योंकि दोनों की पहली पसंद कभी भी ये रिस्ट स्पिनर नहीं बन पाया. इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई वनडे सीरीज में उन्हें एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन अब काउंटी क्रिकेट में उन्होंने अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से प्रभावित किया है. यॉर्कशायर के लिए खेलते हुए कुलदीप लगातार टीम की जीत में अहम भूमिका निभा रहे हैं.

पिछले साल पहले टेस्ट सीरीज और इस साल फिर वनडे सीरीज के दौरान बेंच पर बैठने के बाद कुलदीप ने इंग्लैंड में यॉर्कशायर क्लब के साथ करार किया. और पहले ही कुछ मैचों में स्टार स्पिनर ने कोच और कप्तान को करारा जवाब दे दिया है. कुलदीप ने अब तक तीन मुकाबलों में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खुद को साबित किया है. गेंदबाजी की बात करें तो कुलदीप यादव ने तीन मैचों में छह विकेट अपने नाम किए हैं. खास बात यह है कि उन्होंने हर मुकाबले में दो-दो विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उन्होंने 26.5 ओवर गेंदबाजी की और केवल 4.88 की शानदार इकॉनमी से रन खर्च किए जो एक स्पिनर के लिए बेहतरीन रहा है.

कुलदीप ने बदल दी काउंटी टीम की किस्मत

टीम इंडिया से दरकिनार किए गए कुलदीप जब यॉर्कशायर से जुड़े टीम की किस्मत ही बदल गई. चाइनामैन के आने से पहले हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उनके शामिल होने के बाद टीम ने लगातार तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की है. इससे साफ है कि भारतीय स्पिनर टीम के लिए कितने प्रभावशाली साबित हो रहे हैं. सिर्फ गेंदबाजी ही नहीं, कुलदीप यादव ने बल्ले से भी उपयोगी योगदान दिया है. ससेक्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने केवल 12 गेंदों पर 22 रन की तेज पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके और एक शानदार छक्का निकला. यह उनके 139 मैचों के लिस्ट ए करियर का पहला छक्का भी रहा, जिसने उनकी इस पारी को और खास बना दिया.

ग्लेमोर्गन के खिलाफ जिताया गेम

ग्लेमोर्गन के खिलाफ मुकाबले में भी कुलदीप ने मुश्किल परिस्थितियों में जिम्मेदारी दिखाई. जब यॉर्कशायर ने 151 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे, तब उन्होंने फिनले बीन के साथ आठवें विकेट के लिए 34 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की. कुलदीप ने 23 गेंदों पर 12 रन बनाए और टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई. आखिरकार यॉर्कशायर ने यह मुकाबला दो विकेट से अपने नाम कर लिया. कुलदीप यादव का यह शानदार प्रदर्शन ऐसे समय पर आया है, जब उन्हें श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. टी20 विश्व कप के बाद उन्हें सीमित मौकों में ही खेलने का अवसर मिला, लेकिन इंग्लैंड में उनका मौजूदा प्रदर्शन यह संकेत दे रहा है कि वह शानदार लय में हैं. अगर वह इसी तरह प्रदर्शन जारी रखते हैं, तो श्रीलंका दौरे पर भी भारतीय टीम के लिए अहम हथियार साबित हो सकते हैं.

About the Author

authorimg

Rajeev MishraAssociate editor

राजीव मिश्रा, खेल पत्रकारिता में एक जाना पहचाना चेहरा है जो अपनी बेबाक विशलेषण के लिए जाने जाते है. वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स …

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||