Image Slider

Last Updated:

ममता कुलकर्णी ने ‘राणाजी 2.0’ पर प्रतिक्रिया दी, कहा माहिरा शर्मा ने अच्छा काम किया है. उन्होंने ओरिजिनल गाने को वेस्टर्न फॉर्मेट में रीक्रिएट करने पर बात की. चलिए बताते हैं आखिर एक्ट्रेस ने क्या कहा है.

Zoom

तीन दशक पहले आई करण अर्जुन फिल्म का आइकॉनिक सॉन्ग ‘मुझको राणाजी माफ करना’ के गाने को एक नए अंदाज में फिर से पेश किया गया. जिसका नाम है राणाजी 2.0. इस गाने में पिछली बार जहां ग्लैमरस गर्ल ममता कुलकर्णी ने परफॉर्म किया था तो इस बार बिग बॉस फेम माहिरा शर्मा ने डांस दिखाया. अब इस नए वर्जन पर खुद ममता कुलकर्णी का रिएक्शन सामने आया है.

Ranaji 2.0 गाने को रेमो डीसूजा ने कोरियोग्राफ किया है. जिसमें रेड ड्रेस में महिरा शर्मा ने लटके-झटके दिखाए. तनिष्क बागची के किए गए इस नए रीक्रिएट सॉन्ग पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई.

‘राणा जी माफ करना’ गाना
‘मुझको राणा जी माफ करना’ के ऑरिजनल सॉन्ग को अलका याज्ञनिक और इला अर्जुन ने गाया था. जिसे ममता कुलकर्णी पर फिल्माया गया था. ये गाना तब भी खूब पॉपुलर हुआ और आज भी आइकॉनिक सॉन्ग में से एक है.

Ranaji 2.0 गाने पर क्या बोलीं ममता कुलकर्णी
अब ममता कुलकर्णी ने माहिरा शर्मा के नए वर्जन Ranaji 2.0 पर रिएक्ट करते हुए ‘वैराइटी इंडिया’ को कहा, ‘उन्होंने अच्छा काम किया है. लेकिन खास बात ये है कि ऑरिजनल सॉन्ग में घाघरा चोली और इंडियन डांस मूव्स दिखाए गए थे. लेकिन अब वेस्टर्न फॉर्मेट में इसे रीक्रिएट किया गया है. मगर पुराना वाला गाना आजतक लोगों के जहन में बैठा हुआ है. जब भी इस गाने की बात होती है तो ये आपके दिमाग में तुरंत तैरने लगता है.’

ममता कुलकर्णी ने ओरिजनल गाने की शूटिंग को भी याद करते हुए बताया कि कैसे कोरियोग्राफर चिन्नी प्रकाश ने दो तीन दिन की रिहर्सल प्लान की थी. मगर उन्होंने पहले ही दिन गाने के सारे डांस स्टेप्स सीख लिए थे.

कमबैक पर भी बोलीं ममता कुलकर्णी
ममता कुलकर्णी लंबे समय बाद भारत लौटी हैं. ऐसे में उनसे लगातार ये सवाल भी किए जा रहे हैं कि वह क्या वापस बॉलीवुड में काम करेंगी. इस पर ममता ने बताया कि उन्हें लगातार एक्टिंग के ऑफर मिल रहे हैं. वह बस अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार कर रही है.

About the Author

authorimg

VarshaSenior Sub Editor

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||