Image Slider

Last Updated:

एक्टर सुदेश बेरी ने कॉकरेज जनता पार्टी को ‘लुक्खों की पार्टी’ बताया और पीएम मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने पीएम मोदी को विष्णु भगवान का अवतार बताया और उनके पैर धोकर पानी पीने की इच्छा जताई.

Zoom

बॉलीवुड से लेकर टीवी तक में काम कर चुके एक्टर सुदेश बेरी ने लेटेस्ट इंटरव्यू में कॉकरेज जनता पार्टी को लुक्खों की पार्टी बताया तो पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि वह तो पीएम मोदी के पैर धोकर उसका पानी पीना चाहते हैं. वह विष्णु भगवान के अवतार हैं. उन्होंने कहा कि CJP पार्टी देश को आगे नहीं बल्कि पीछे खींच रही है. इन्हें कुछ नहीं पता है.

सुदेश बेरी ने Accompany Akki पॉडकास्ट को दिए इंटरव्यू में कॉकरेज जनता पार्टी की आलोचना की. उन्होंने कहा कि इस पार्टी को तो निष्कासित कर देना चाहिए. ये हमारे देश को पीछे घसीटना चाहती है. मैं किसी AGP या CGP को नहीं जानता. मैं इन लोगों को भी नहीं समझता. मैं ये जानता हूं कि ये लोग हमारे देश को पीछे खींचना चाहते हैं.

जंतर-मंतर पर विरोध करने वालों से क्या बोले सुदेश बेरी
जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट करने वाली सीजेपी पर निशाना साधते हुए सुदेश बेरी ने कहा, ‘ये सब बेकार के लोग है. इनके पास करने के लिए कोई काम नहीं है. अगर वाकई ये कोई काम करना चाहते हैं तो बच्चों के लिए पार्क बनाएं. बुजुर्गों के लिए वृद्धाश्रम बनाएं और लोगों का इलाज करें. लेकिन नहीं, इन्हें तो जंतर-मंतर पर बैठकर विरोध करना है. लेकिन ऐसा करने से कुछ नहीं होने वाला है.’

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||