Image Slider

Last Updated:

Schools Closed Tomorrow: पंजाब और हरियाणा में शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर राजपत्रित अवकाश के चलते स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर कल यानी 31 जुलाई 2026 को बंद रहेंगे. वहीं अहमदाबाद में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है.

पंजाब-हरियाणा में सरकारी छुट्टी, अहमदाबाद में रेन अलर्ट, स्कूल हॉलिडे पर अपडेटZoom

Schools Closed Tomorrow 31 July 2026: कल विभिन्न राज्यों में अलग-अलग वजहों से स्कूल बंद रहेंगे

नई दिल्ली (Schools Closed Tomorrow). देश के कई हिस्सों में कल यानी 31 जुलाई को स्कूल, कॉलेज और सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे. एक तरफ जहां कल अमर शहीद उधम सिंह का बलिदान दिवस है, वहीं दूसरी तरफ देश के कई राज्यों में जारी कुदरत का कहर यानी भारी मानसूनी बारिश है. पंजाब और हरियाणा सरकार ने स्वतंत्रता सेनानी शहीद उधम सिंह के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए इस खास मौके पर राजपत्रित अवकाश (Gazetted Holiday) का ऐलान किया है.

गुजरात के अहमदाबाद शहर में आसमान से बरस रही आफत ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. मौसम विभाग की तरफ से जारी भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर कल सभी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं. देश के अन्य प्रभावित इलाकों (उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, असम, आदि) में भी स्थिति का जायजा लेकर स्थानीय जिला अधिकारी अपने-अपने स्तर पर छुट्टियों का फैसला ले रहे हैं.

पंजाब और हरियाणा में शहीदी दिवस पर बंद रहेंगे स्कूल

महान क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह की शहादत को नमन करने के लिए पंजाब और हरियाणा की राज्य सरकारों ने बड़ा फैसला लिया है. उधम सिंह के बलिदान दिवस के पावन अवसर पर दोनों राज्यों में गजटेड हॉलिडे घोषित की है. इस आदेश के लागू होने से पंजाब और हरियाणा के सभी प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं. इसके साथ ही बैंक, सरकारी ऑफिस और अर्ध-सरकारी संस्थान भी बंद रहेंगे. प्रशासन ने कहा है कि यह छुट्टी देश के महान सपूत की शहादत को सम्मान देने के लिए दी गई है.

अहमदाबाद में झमाझम बारिश, स्कूलों में ताले

गुजरात के अहमदाबाद में पिछले कुछ दिनों से हो रही तेज बारिश ने मुसीबत बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों के दौरान अहमदाबाद और आस-पास के इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है. जलभराव और रास्ते बंद होने की स्थिति में स्थानीय जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है. छोटे बच्चों को किसी भी तरह के खतरे से बचाने के लिए शहर के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी कर दिया गया है. अभिभावकों को बिना वजह बच्चों को बाहर न जाने देने की सलाह दी गई है.

अन्य राज्यों में जिला प्रशासन के हाथ में कमान

देश के अन्य राज्यों (महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश) के कई हिस्सों में भी मूसलाधार बारिश का दौर जारी है. नदियों के बढ़ते जलस्तर और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए राज्य सरकारों ने डीएम को अपने स्तर पर हालात की समीक्षा करने के अधिकार दे दिए हैं. जिन जिलों में पानी भरने या लैंडस्लाइड की आशंका ज्यादा है, वहां के डीएम मौसम का मिजाज देखते हुए स्थानीय स्तर पर 1-2 दिनों की छुट्टी का आदेश जारी कर रहे हैं.

बारिश के दिनों में स्कूल जाने से पहले मैनेजमेंट के नोटिस या लोकल प्रशासन के अपडेट्स जरूर चेक करें. किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और स्थानीय आपदा प्रबंधन विभाग की गाइडलाइंस का पालन करें.

About the Author

authorimg

Deepali PorwalSenior Sub Editor

Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is kno…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||