Image Slider

Last Updated:

Varanasi Robot News: हमारे देश के युवाओं में टैलेंट की कमी नहीं है. अब वाराणसी के एक युवा ने महज 5 महीने में एक ऐसा रोबोट तैयार कर दिया है, जिससे अपराधियों के पसीने छूट जाएंगे. अगर कहीं क्राइम होगा तो ये रोबोट खुद जाकर सारे सबूत जुटा लेगा. 

बनारस का 'रोबो कॉप': 60 सेकंड में बाइक से बन जाएगा रोबोट, जुटा लेगा सारे सबूतZoom

वाराणसी में एक युवा ने बनाया रोबो कॉप.

वाराणसी: धर्म नगरी वाराणसी के नौजवान ने फॉरेंसिक साइंस के क्षेत्र में एक नायाब रोबोट बनाया है. यह रोबोट एक मिनट में बाइक बन जाता है और अगले एक मिनट में फिर से रोबोट. क्राइम सीन तक खुद पहुंचने की क्षमता रखने वाला ये रोबोट न केवल जुर्म से जुड़े सबूत जुटाता है बल्कि उन्हें बेहतरीन तरीके से विवेचना में मदद के लिए सुरक्षित भी रखता है.

तस्वीरों में दिखने वाले इस नौजवान का नाम है प्रीतम शर्मा. बीएससी फॉरेंसिक के स्टूडेंट हैं. 5 महीने की कड़ी मेहनत के बाद देसी जुगाड़ से उन्होंने यह रोबोट तैयार किया है. करीब डेढ़ लाख का खर्च आया. इस रोबोट में कई नायाब फीचर्स है. मसलन यह खुद क्राइम सीन तक पहुंच सकता है. अगर कोई अपराधी घटना करके भाग रहा है तो इसमें लगे डिस्प्ले और ड्रोन कैमरे की मदद से उसको पकड़ने में आसानी होगी.

क्राइम सीन से ब्लड, हेयर सैंपल हो या दूसरे अन्य सबूतों को जुटाकर एक बॉक्स में रखने की भी सुविधा भी इस रोबोट में है. इसके लिए एक निश्चित तापमान भी सेट किया गया है ताकि सबूत खराब ना हो. अगर बेकाबू भीड़ द्वारा रोबोट को जलाने की कोशिश भी की गई तो सेंसर और गैस की मदद से उसे नाकाम किया जा सकता है. प्रीतम इससे पहले भी बच्चों को पढ़ाई में मदद करने वाला एजुकेशनल रोबोट और नर्सिंग रोबोट भी बना चुके हैं.

अब उनके नए रोबोट के जरिये पुलिस जांच को तेज और सुरक्षित बनाने का दावा किया जा रहा है. प्रीतम की ओर से दावा किया जा रहा है कि डिजिटल एफआईआर, रिकार्ड मैनेजमेंट, सबूत जुटाने कैमरा और क्राइम सीन का डिजिटल कागजी जरूरत पूरी करने की सुविधा है.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||