Prayagraj Ram Chandra Dubey News : प्रयागराज के झूंसी निवासी राम चंद्र दुबे यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास ड्रोन हमले के बाद 25 जुलाई से लापता हैं. छह दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है. परिवार ने प्रधानमंत्री कार्यालय और विदेश मंत्रालय से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है.
राम चंद्र दुबे यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास ड्रोन हमले के बाद से लापता है.
दरअसल, रामचंद्र दुबे एक कमर्शियल जहाज पर चालक दल के सदस्य के रूप में तैनात थे. परिजनों के मुताबिक, 24 जुलाई की रात उन्होंने अपनी मां कल्पना दुबे से आखिरी बार फोन पर बात की थी. अगले दिन 25 जुलाई को जब जहाज यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास पहुंचा, तभी उस पर ड्रोन हमला हो गया. जहाज पर जान का खतरा बढ़ने पर रामचंद्र दुबे समेत चार भारतीय चालक दल के सदस्यों ने समुद्र में छलांग लगा दी. इनमें से दो भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि रामचंद्र दुबे और एक अन्य भारतीय अब भी लापता हैं.
शिपिंग कंपनी के अधिकारियों ने भी कोई जवाब नहीं दिया
परिवार ने बताया कि रामचंद्र दुबे पिछले साल 25 सितंबर को ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे. हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन दिल्ली पहुंचे और शिपिंग कंपनी के अधिकारियों से मुलाकात की, लेकिन अब तक उनके बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी. लगातार बढ़ती बेचैनी के बीच परिवार हर छोटी-बड़ी सूचना का इंतजार कर रहा है.
राम चंद्र दुबे के भाई और परिजनों ने अब प्रधानमंत्री कार्यालय और विदेश मंत्रालय को पत्र भेजकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है. पत्र में लिखा है कि कंपनी की ओर से केवल तलाश जारी होने की जानकारी दी जा रही है, लेकिन परिवार को उनकी स्थिति या ठिकाने के बारे में कोई पक्की सूचना नहीं मिली है. उन्होंने सरकार से अपील की है कि हरसंभव प्रयास कर राम चंद्र दुबे का पता लगाया जाए और परिवार को उनकी सुरक्षा से जुड़ी जानकारी जल्द उपलब्ध कराई जाए. इस बीच नीबी कलां गांव में भी हर कोई राम चंद्र दुबे की सुरक्षित वापसी की दुआ कर रहा है. परिवार की एक ही उम्मीद है कि जल्द कोई अच्छी खबर आए और उनका बेटा सकुशल घर लौटे.
About the Author
Sandeep Kumar is a Senior journalist and digital newsroom leader with over 20 years of experience across television, print and digital media. He currently serves as a Senior Assistant Editor at News18 Hindi, le…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



