‘लॉकअप-2’ में बड़ा हंगामा! अर्जुन बिजलानी ने हर्षद के ‘लव एंगल’ का सच बताया, वहीं गौतमी कपूर ने पति राम कपूर की हरकत पर श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर माफी मांगी. नीचे पढ़ें पूरी खबर-
अर्जुन बिजलानी ने हर्षद की क्लास लगाई
हर्षद के सपोर्टर बनकर पहुंचे अर्जुन बिजलानी ने उन्हें गेम में सुधार करने की सलाह दी. अर्जुन ने हर्षद से कहा कि बाहर लोगों को लग रहा है कि वह शिवांगी की छाया में गेम खेल रहे हैं. उन्होंने सवाल उठाया, “तुम मुझे बताओ कि तुम्हें बचाने के लिए सिर्फ दो लोग ही क्यों आए? क्या तुमने पूरे शो में सिर्फ दो ही लोगों से रिश्ते बनाए हैं?” अर्जुन ने साफ किया कि दोस्ती अपनी जगह है और गेम अपनी जगह. अगर कभी शिवांगी सामने आ गई, तो क्या तुम पीछे हटकर उसे जीतने दोगे? अर्जुन ने हर्षद को समझाया कि शिवांगी के साथ उनका बॉन्ड बाहर दर्शकों को ‘लव एंगल’ जैसा दिख रहा है. अर्जुन ने कहा, “तुम चाहे कितनी भी सफाई दे दो, लोग इसे लव एंगल ही मानेंगे. अगर यह सिर्फ दोस्ती है, तो तुम छोटी-छोटी बातों पर रोते क्यों हो? तुम्हें अपना इंडिविजुअल गेम बेहतर करने की जरूरत है.”
गौतमी कपूर ने श्रेया से मांगी माफी
दूसरी तरफ, एक्ट्रेस गौतमी कपूर अपने पति राम कपूर की विजिटर बनकर शो में पहुंचीं. उन्होंने किसिंग विवाद और अनकम्फर्टेबल मोमेंट्स को लेकर श्रेया कालरा से सीधे जाकर माफी मांगी. गौतमी ने कहा, “अगर राम की वजह से किसी भी महिला कंटेस्टेंट को बुरा या अनकम्फर्टेबल लगा हो, तो मुझे बहुत दुख है. अगर उन्होंने आपको गलत तरीके से छुआ या गलती से थूक दिया, तो उनकी तरफ से मैं आपसे माफी मांगती हूं.”
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



