बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के दामाद आनंद आहूजा का आज बर्थड है. इस मौके पर एक्टर ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर किया है. अनिल कपूर ने आनंद के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करते हुए उन पर जमकर प्यार लुटाया. उन्होंने तस्वीरों के साथ इमोशनल नोट लिखते हुए कहा कि आनंद में एक बेहद खास बात है, जो माहौल को हमेशा खुशनुमा बना देती है. उन्होंने दामाद आनंद को जिंदगी भर ऐसे ही चमकते रहने की दुआ दी.
अनिल कपूर के दामाद आनंद आहूजा का आज बर्थडे है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर पूरा कपूर परिवार उन पर प्यार लुटा रहा है. बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर ने भी बेहद खास अंदाज में अपने दामाद को बर्थडे विश किया. अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर आनंद के साथ अपनी कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर कीं और फिर दामाद की तारीफ में एक प्यारा सा नोट लिखा, जिसमें उन्होंने आनंद को बेहद शांत स्वभाव और पॉजिटिव सोच वाला इंसान बताया.
अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम हैंडल पर फोटोज पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा. ‘आनंद, पता नहीं क्यों, जब भी मैं तुमसे मिलता हूं, बात करता हूं, तुम्हारी तस्वीरें देखता हूं या तुम्हारी आवाज भी सुनता हूं, तो मुझे तुरंत शांति महसूस होती है. तुममें कुछ तो खास बात है. जिस तरह से तुम अपने आसपास के सभी लोगों का ख्याल रखते हो, तुम्हारे स्वभाव में जो अपनापन है और जिस सहजता से तुम सोनम, बच्चों और हम सभी को प्यार देते हो, यह सब मुझे बहुत शांति, सकारात्मक और सुकून देता है और मुझे खुश कर देता है.’
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



