Image Slider

Last Updated:

अविका गौर के पति मिलिंद चंदवानी का आरक्षण पर वीडियो वायरल. IIT-IIM के छात्र रहे मिलिंद ने आरक्षण व्यवस्था पर अपने कॉलेज के दिनों का अनुभव साझा किया. उन्होंने कहा कि आरक्षण की जरूरत वाले बच्चों को इसका

Zoom

आरक्षण व्यवस्था को लेकर चल रही बहस के बीच एक्ट्रेस अविका गौर के पति और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मिलिंद चंदवानी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, मिलिंद आईआईटी-आईआईएम के छात्र रह चुके हैं. वीडियो में उन्होंने आरक्षण प्रणाली को लेकर अपने कॉलेज के दिनों का एक अनुभव साझा किया.

मिलिंद चंदवानी वीडियो में आईआईटी के दिनों का एक किस्सा सुना रहे हैं. उन्होंने कहा, ”यह बात 2013 की है. मेरे एक दोस्त ने मुझसे कहा था- ‘98.5 प्रतिशत लाकर क्या हासिल किया?’, उस वक्त मुझे 98.5 प्रतिशत लाने के बाद भी आईआईएम से कॉल्स नहीं आ रही थीं, जबकि मेरे दोस्त को महज 58 प्रतिशत पर ही कॉल्स आ रही थीं. हम दोनों ही मिडिल क्लास फैमिली से आते थे. सच कहूं तो मेरे दोस्त को आरक्षण की कोई जरूरत नहीं थी, लेकिन व्यवस्था थी, तो उसने इसका फायदा उठा लिया. उस समय यह देखकर बहुत बुरा लगता था और मन में आरक्षण व्यवस्था को लेकर कई सवाल भी आए थे.”

आरक्षण की बहस पर अविका गौर के पति का बयान
मिलिंद ने कहा, ”जब मैं ‘टीच फॉर इंडिया’ से जुड़ा और सरकारी स्कूलों के बच्चों को पढ़ाना शुरू किया, तब मेरी सोच बदली. मैंने देखा कि जिन बच्चों को सच में आरक्षण की सबसे ज्यादा जरूरत है, उन्हें तो यह पता ही नहीं है कि इसका फायदा कैसे उठाया जाए और इसका इस्तेमाल कैसे करें.”

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||