दिग्गज अभिनेता देवानंद के बेटे सुनील आनंद का लंदन में 70 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्हें हार्ट अटैक आया था. वह एक्टर और डायरेक्टर थे. बता दें देवानंद का निधन साल 2011 में हुआ था.
सुनील आनंद के बारे में
30 जून 1956 को जन्मे सुनील आनंद पेशे से एक्टर और डायरेक्टर थे. उन्होंने पिता के नवनिकेतन फिल्म्स प्रोडक्शन को भी संभाला था. उनका जन्म स्विट्जरलैंड में हुआ जब पैरेंट्स एक फिल्म फेस्टिवल में गए थे. सुनील आनंद ने अमेरिका से पढ़ाई की थी.
सुनील आनंद का करियर
साल 1984 में सुनील आनंद ने ‘आनंद और आनंद’ में काम किया. आगे चलकर वह मैं तेरे लिए और मास्टर जैसी फिल्मों में एक्टिंग करते दिखे. उन्होंने मास्टर फिल्म से डायरेक्टोरियल डेब्यू किया. साल 2014 में उन्होंने हॉलीवुड फिल्म Vagator Mixer में काम किया.
एक्टर की फैमिली
देवानंद की फैमिली की बात करें तो एक्टर की पत्नी कल्पना कार्तिक हैं. जिन्होंने फिल्म इंडस्ड्री में बतौर एक्ट्रेस काम किया था. दोनों के दो बच्चे हुए सुनील आनंद और देविना आनंद. देवानंद की बेटी ने लाइमलाइट से दूर रहना चुना. बता दें देवानंद का निधन भी लंदन में हुआ था. 88 साल की उम्र में साल 2011 में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा था.
About the Author
वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



