Image Slider

होमवीडियोकृषि50 दिन में तैयार, बाहर तक सप्लाई! रांची के किसान की ऑर्गेनिक टमाटर खेती मिसाल

X

title=

50 दिन में तैयार, बाहर तक सप्लाई! रांची के किसान की ऑर्गेनिक टमाटर खेती मिसाल

 

arw img

रांची के इटकी गांव के किसान रोहित 50 डिसमिल जमीन में हाइब्रिड ऑर्गेनिक टमाटर की खेती कर अच्छी कमाई कर रहे हैं. वह एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से उच्च गुणवत्ता वाले बीज लाते हैं और गोबर खाद, सीमित मात्रा में यूरिया तथा गोमूत्र, नीम और जामुन के सिरके से तैयार जैविक घोल का इस्तेमाल करते हैं. टमाटर की फसल करीब 50 दिनों में तैयार हो जाती है. खरपतवार और कीटों से बचाव के लिए मल्चिंग पेपर का उपयोग किया जाता है. तैयार टमाटर की सप्लाई सुपरमार्केट और बाहरी बाजारों में होती है, जिससे किसान को दो महीने में करीब ₹50 से ₹60 हजार तक की आमदनी हो जाती है.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||