Image Slider

होमखेलक्रिकेटश्रीलंका दौरे से पहले गौतम गंभीर को झटका, असिस्टेंट कोच ने छोड़ा टीम का साथ

Last Updated:

Ryan ten Doeschate left his role in team india: टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने अपना पद छोड़ दिया है. श्रीलंका दौरे पर होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम के ऐलान होने के बाद यह खबर सामने आई है. डोशेट गौतम गंभीर के कोचिंग स्टाफ के सबसे अहम सदस्यों में से एक थे.

Zoom

टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच ने छोड़ा पद.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के श्रीलंका दौरे से पहले हेड कोच गौतम गंभीर को बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के लंबे समय से अहम सदस्य रहे असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इंग्लैंड दौरे पर टी20 और वनडे दोनों सीरीज गंवाने के बाद टेन डोशेट ने बीसीसीआई को अपने फैसले की जानकारी दी. अब वह एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ कोचिंग भूमिका में नजर आएंगे. टेन डोशेट का जाना गौतम गंभीर के कोचिंग स्टाफ के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि दोनों टीम इंडिया में साथ मिलकर काम किया था.

इंग्लैंड दौरे के बाद लिया बड़ा फैसला
ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड दौरे के दौरान ही रयान टेन डोशेट ने बीसीसीआई को अपने इस्तीफे की जानकारी दे दी थी. भारत को इस दौरे पर टी20 और वनडे दोनों सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद उनके टीम छोड़ने की खबर सामने आई. श्रीलंका दौरे के लिए टीम के ऐलान के साथ ही उनके इस्तीफे की पुष्टि ने भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ में बड़ा बदलाव कर दिया.

गौतम गंभीर के भरोसेमंद थे टेन डोशेट
नीदरलैंड्स के पूर्व कप्तान रयान टेन डोशेट जुलाई 2024 में गौतम गंभीर के भारतीय टीम के मुख्य कोच बनने के साथ ही सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा बने थे. गंभीर ने उन्हें अपनी पसंद से टीम में शामिल कराया था. बल्लेबाजी और फील्डिंग, दोनों विभागों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही और वह टीम की रणनीति तैयार करने वाले प्रमुख सदस्यों में गिने जाते थे.

KKR में फिर दिखेगी पुरानी जोड़ी
टेन डोशेट अब कोलकाता नाइट राइडर्स के कोचिंग स्टाफ से जुड़ेंगे. वहां उनकी जोड़ी एक बार फिर अभिषेक नायर के साथ बनेगी. दोनों पहले KKR में भी साथ काम कर चुके हैं और बाद में टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ में भी कुछ समय तक साथ रहे. KKR के साथ टेन डोशेट का रिश्ता काफी पुराना है. खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने 2012 और 2014 में टीम को आईपीएल खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. इसके बाद 2022 में वह फील्डिंग कोच बनकर फ्रेंचाइजी से जुड़े और 2024 तक कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे. इसी दौरान गौतम गंभीर टीम के मेंटर थे और KKR ने एक और आईपीएल खिताब अपने नाम किया.

टीम इंडिया के साथ रहा सफल कार्यकाल
रयान टेन डोशेट का कार्यकाल भारतीय टीम के साथ कई अहम उपलब्धियां भरा रहा. भारत ने 2025 का एशिया कप जीता और 2026 के टी20 विश्व कप का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की. हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी गंवानी पड़ी. इसके बाद घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने भी भारत को 2-0 से हराया. लगातार खराब टेस्ट प्रदर्शन के बीच टेन डोशेट के इस्तीफे ने टीम मैनेजमेंट के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है.

श्रीलंका दौरे से पहले मिलेगा नया असिस्टेंट कोच?
भारतीय टीम अगस्त में दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर जाने वाली है. ऐसे समय में सपोर्ट स्टाफ के एक अहम सदस्य का टीम से अलग होना गौतम गंभीर के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है. अब बीसीसीआई को न सिर्फ नए असिस्टेंट कोच की तलाश करनी होगी, बल्कि टीम मैनेजमेंट में संतुलन बनाए रखना भी बड़ी जिम्मेदारी होगी. सभी की नजर इस बात पर होगी कि बीसीसीआई टेन डोशेट की जगह किसे यह अहम जिम्मेदारी सौंपता है.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||