Image Slider

 

नई दिल्ली. बॉलीवुड की क्लासिक फिल्म ‘करण अर्जुन’ का मशहूर गाना ‘मुझको राणा जी माफ करना’ 21 साल बाद एक नए अवतार में फिर से बनाया गया है. एक्ट्रेस माहिरा शर्मा ने मशहूर म्यूजिक कंपोजर तनिष्क बागची के रीमेक वर्शन ‘राणा जी 2.0’ में चार्म का तड़का लगाया है. इस गाने को एक बार फिर अलका याग्निक और इला अरुण ने गाया है, कुमारी तौरानी ने प्रोड्यूस किया है और रेमो डिसूजा ने कोरियोग्राफ किया है. हालांकि, मेकर्स का यह एक्सपेरिमेंट दर्शकों को पसंद नहीं आया और सोशल मीडिया पर इसे भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. यूजर्स गाने को लेकर कई तरह के मजेदार और तीखे कमेंट्स कर रहे हैं. एक ने कहा, ‘राणा जी ये सुन कभी माफ नहीं करते,’ जबकि दूसरे ने लिखा, ‘हर अच्छे गाने का एक दिन बुरा होता है.’

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||