Agra Famous Food: ताजे मटन के साथ घर के शुद्ध मसाले, देसी घी का तड़का और मिट्टी की हांडी में धीमी आंच पर पकने का पारंपरिक तरीका… अगर आप भी मांसाहारी व्यंजनों के शौकीन हैं, तो आगरा के शास्त्रीपुरम में प्राची टॉवर पुलिस चौकी के सामने का हांडी मटन आपका मन मोह लेगा. हल्की सोंधी खुशबू, रसीले पीस और किफायती दाम के चलते अब न सिर्फ आगरा, बल्कि आसपास के शहरों से भी मटन प्रेमी खिंचे चले आ रहे हैं. आइए जानते हैं क्या है इस मशहूर हांडी मटन का असली सीक्रेट.
दुकानदार ने बताया कि इसे तैयार करने में घर के शुद्ध मसालों, शुद्ध घी और पारंपरिक तरीके का इस्तेमाल किया जाता है. मिट्टी की हांडी में पकने के कारण इसमें हल्की सोंधी खुशबू आ जाती है, जो इसके स्वाद को और भी खास बना देती है. यही वजह है कि आगरा ही नहीं, बल्कि आसपास के कई हिस्सों से भी लोग इस खास हांडी मटन का स्वाद लेने पहुंचते हैं. नरम, रसीला और मसालों से भरपूर यह मटन हर निवाले में पारंपरिक भारतीय स्वाद का अहसास कराता है, जिसे खाने वाले लोग लंबे समय तक इसका स्वाद भूल नहीं पाते हैं.
सीक्रेट खड़े मसाले और स्वच्छता का अनोखा संगम
आगरा के शास्त्रीपुरम प्राची टॉवर पुलिस चौकी के सामने मशहूर हांडी मटन की दुकान है. यहां के दुकानदार धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि हांडी मटन हमेशा ताज़ा और फ्रेश मटन से तैयार किया जाता है. उन्होंने कहा कि वह सीमित मात्रा में मटन लाते हैं जिससे वह समय पर खत्म हो जाए और अगले दिन ग्राहक को रखा हुआ न देना पड़े. उन्होंने बताया कि मटन के छोटे-छोटे टुकड़ों को चुनिंदा मसालों के साथ शुद्ध तेल में धीमी आंच पर पकाया जाता है, जिससे हर पीस पूरी तरह स्वाद से भर जाता है.
धर्मेंद्र ने बताया कि इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका सीक्रेट मसाला है, जिसे खड़े मसालों के विशेष मिश्रण से तैयार किया जाता है. यही मसाला हांडी मटन को एक अलग और यादगार स्वाद देता है. खाने की गुणवत्ता के साथ-साथ साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाता है, जिससे ग्राहकों का भरोसा बना रहता है. शाम होते ही यहां मटन प्रेमियों की भीड़ जुटने लगती है. आगरा के अलग-अलग इलाकों के अलावा आसपास के शहरों से भी लोग इस खास हांडी मटन का स्वाद लेने पहुंचते हैं.
कीमत केवल ₹450, भरपूर ग्रेवी और बेहतरीन क्वालिटी
आगरा के शास्त्रीपुरम प्राची टॉवर पुलिस चौकी के सामने मशहूर हांडी मटन की दुकान है. यहां के दुकानदार धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि उनके यहां का हांडी मटन पूरे शहर में मशहूर है. दुकानदार का कहना है कि स्वाद और गुणवत्ता के मुकाबले उनके यहां हांडी मटन की कीमत बेहद किफायती रखी गई है. उन्होंने बताया कि एक हांडी मटन की कीमत ₹450 है, जिसमें मटन के 5 स्वादिष्ट और अच्छी क्वालिटी के पीस परोसे जाते हैं.
हांडी के साथ ग्रेवी भी भरपूर मात्रा में दी जाती है, जिससे खाने का स्वाद और बढ़ जाता है. उनका दावा है कि शुद्ध सामग्री, पारंपरिक स्वाद और उचित कीमत के कारण ही हर शाम यहां ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है.
About the Author
राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



