Image Slider

Last Updated:

मृणाल ठाकुर और क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल को साथ में देखा गया, जिससे उनके अफेयर की अफवाहें उड़ने लगी. दोनों के बीच 9 साल का एज गैप है. जिसे लेकर कुछ ने मजाक भी बनाया तो कुछ ने दोनों के अपकमिंग प्रोजेक्ट की चर्चा की.

Zoom

बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर एक बार फिर अपने नए रिश्ते के गपशप को लेकर चर्चा में आ गई हैं. वो भी खुद से 9 साल छोटे क्रिकेटर संग. दरअसल मृणाल ठाकुर को हाल में ही 24 साल के क्रिकेटर यशस्वी जयसवाल संग स्पॉट किया गया. बस दोनों के जैसे ही सोशल मीडिया पर वीडियो आए तो दोनों के अफेयर की अफवाहों हवा मिलने लगी. हालांकि अभी तक खुद यशस्वी और मृणाल ने ऐसी अफवाहों पर रिएक्ट नहीं किया है.

मृणाल ठाकुर अभी 33 साल की हैं. वह हाल में ही मुंबई के बांद्रा के एक फेमस कैफे में नजर आईं. उनके साथ यशस्वी जयसवाल भी दिखे जिनकी उम्र 24 साल हैं. दोनों एक ही लोकेशन पर साथ में दिखे. लेकिन बाद में दोनों की इस मुलाकात के बाद क्रिकेटर अकेले ही कैफे के बाहर निकलते दिखे. वह आए पैप्स से हेलो-हाय किया और फिर अपनी गाड़ी में बैठकर चले गए.

मृणाल ठाकुर और यशस्वी के बीच क्या चल रहा?
ये दोनों की एक कैजुअल मुलाकात थी. दोनों को साथ देखते ही फैंस के बीच गपशप शुरू हो गई. कुछ ने इसे अफेयर की शुरुआत माना तो कुछ ने बताया कि दोनों जल्द ही एक ऐड शूट करने वाले हैं. वहीं कुछ ने तो दोनों के ऐज गैप को लेकर मजाक भी उड़ा.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||