Supreme Court Hearing Daan Chori LiVE: सुप्रीम कोर्ट में शुरू हुई राम मंदिर दान चोरी केस की सुनवाई
Image Slider
Last Updated:
Ram Mandir Dan Chori Hearing LIVE: राम जन्मभूमि मंदिर में दान की कथित चोरी के आरोपों की सीबीआई जांच की मांग अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है. इस मामले में दाखिल याचिकाओं पर आज अदालत में सुनवाई शुरू हो गई है. पल-पल की अपडेट्स के लिए जुड़े रहे लाइव के साथ.
राम मंदिर दान चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई.
अयोध्या: सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर से दान चोरी मामले में सुनवाई शुरू हुई. दान चोरी मामले में CBI जांच की मांग वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है. कोर्ट में सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि अयोध्या मामले में SIT का गठन कर दिया गया है. IG जिनका नाम है IPS किरण S और एक DIG के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया है. इस याचिका पर सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच कर रही है. इसमें सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना शामिल हैं.
अपडेट
हमें औऱ भी सुधार के कदम उठाने होंगे राम मंदिर दान चोरी पर सुनवाई शुरू होते ही सीजेआई सूर्यकांत ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से सवाल किया कि क्या चोरी की जांच कर रही एसआईटी की इस नई टीम को हर चीज का एक्सेस होगा? इसपर तुषार मेहता ने हामी भरी. सुनवाई के दौरान सीजेआई ने कहा कि हम इस जांच को बंद नहीं कर रहे हैं. हमें और भी सुधार के कदम उठाने होंगे. आप कुछ कदम नोट कर सकते हैं जो ट्रांसपेरेंसी पक्का करने के लिए उठाने होंगे. सीनियर अधिकारी हैं, एक फोरेंसिक ऑडिटर वहां होगा.
फिलहाल कोई अंतिम फैसला नहीं अयोध्या राम मंदिर में दान की कथित चोरी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल कोई अंतिम फैसला नहीं दिया है. कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद तय की है. साथ ही, एसआईटी को निर्देश दिया है कि वह दो हफ्ते के भीतर अपनी जांच की स्टेटस रिपोर्ट अदालत में दाखिल करे. अब अगली सुनवाई में कोर्ट इस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई पर फैसला करेगा. सीजेआई अभी इस मामले पर ऑर्डर नोट करवा रहे हैं.
अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…