Image Slider




संवाद न्यूज एजेसी


पलवल। पर्यावरण संरक्षण और हरित पलवल के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। आल्हापुर गांव स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में रोटरी क्लब पलवल संस्कार और भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में यह अभियान चला। अभियान के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। अभियान में बॉटल पाम, नीम, अशोक, मोहगनी, जामुन, हरसिंगार और मोगरा सहित विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब पलवल संस्कार के अध्यक्ष रचित सिंघला ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। महाराजा अग्रसेन भवन को हरा-भरा और सुंदर बनाने के लिए भविष्य में भी क्लब हरसंभव सहयोग करेगा। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष रविदत्त शर्मा और महाराजा अग्रसेन समिति के अनिल मोहन मंगला ने रोपे गए पौधों की वर्षभर नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया, ताकि वे विकसित होकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभा सकें। इस अवसर पर रोटरी क्लब पलवल संस्कार के सचिव सचिन जैन, कोषाध्यक्ष पीयूष गोयल, राजीव गोयल, योगेंद्र गोयल, अमन पटेल, अभिषेक सिंघला, पंकज बंसल, सृष्टि सिंघला, मोना गोयल, लक्ष्मी गोयल और शेफाली सिंघला मौजूद रहे। भारत विकास परिषद की ओर से सतीश कौशिक, राजेंद्र बंसल, भगवत सिंघला, हेम मंगला और सुनील दत्त ने भाग लिया। महाराजा अग्रसेन समिति के अनिल मोहन मंगला, स्वतंत्र गोयल तथा विशेष अतिथि के रूप में मुकेश सिंघला और तरुण गुप्ता भी उपस्थित रहे।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||