Image Slider

Last Updated:

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में गुरु पूर्णिमा का पर्व विशेष श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है. जिले के परमहंस आश्रम, विंध्याचल स्थित देवरहा बाबा आश्रम और मड़िहान के गुरुदेव नगर आश्रम में इस दिन लाखों श्रद्धालु गुरु के दर्शन और आशीर्वाद के लिए पहुंचते हैं.

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर स्थित प्रमुख आश्रमों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है. इस दिन लाखों की संख्या में भक्त पहुंचकर अपने गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. जिले के परमहंस आश्रम, देवरहा बाबा आश्रम और गुरुदेव नगर आश्रम में दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं.

मिर्जापुर जिले के सत्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर स्वामी अड़गड़ानंद महाराज का आशीर्वाद लेने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. लाखों भक्त गुरुदेव के दर्शन के लिए आश्रम आते हैं. दर्शन-पूजन के बाद श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर वापस लौटते हैं.

आश्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए तैयारियां एक सप्ताह पहले ही शुरू कर दी जाती हैं. भक्तों के लिए विभिन्न प्रकार के पकवान तैयार किए जाते हैं. दर्शन-पूजन के बाद श्रद्धालु भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते हैं और सेवा कार्य में भी हाथ बंटाते हैं. इसके बाद वे अपने घरों के लिए रवाना हो जाते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मिर्जापुर के विंध्याचल में देवरहा बाबा का प्रसिद्ध आश्रम स्थित है. गुरु पूर्णिमा के अवसर पर यहां भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है. इस दिन भक्त बाबा की समाधि स्थल पर पहुंचकर दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए आश्रम प्रशासन की ओर से पहले से ही तैयारियां की जाती हैं.

विंध्याचल स्थित देवरहा बाबा का आश्रम श्रद्धालुओं के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. गुरु पूर्णिमा के अवसर पर यहां भक्तों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाती हैं. श्रद्धालु आश्रम पहुंचकर दर्शन-पूजन करते हैं, प्रसाद ग्रहण करते हैं और इसके बाद अपने घरों के लिए रवाना हो जाते हैं.

मिर्जापुर के मड़िहान क्षेत्र के कलवारी स्थित गुरुदेव नगर आश्रम में भी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है. बड़ी संख्या में भक्त आश्रम पहुंचकर महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. गुरुदेव नगर आश्रम क्षेत्र का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जहां गुरु पूर्णिमा के दिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं.

मिर्जापुर जिले के ये तीन प्रमुख आश्रम गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आस्था के बड़े केंद्र बन जाते हैं. इस दिन यहां करीब 5 से 7 लाख श्रद्धालु गुरु का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं. अलग-अलग राज्यों से आने वाले भक्त दर्शन-पूजन और आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद प्रसाद ग्रहण कर अपने घरों को लौट जाते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||