Image Slider

Last Updated:

पंकज त्रिपाठी की अपकमिंग फिल्म ‘ओह माय डॉग’ की रिलीज डेट आखिरी वक्त पर टाल दी गई है. यह फिल्म पहले 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसे आगे बढ़ाते हुए अगस्त में रिलीज करने का फैसला किया है. रिलीज से महज कुछ दिन पहले लिए गए इस अचानक फैसले ने फैंस को चौंका दिया है और टीम ने बयान जारी करते हुए माफी मांगी है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अब अगस्त महीने में रिलीज होगी पंकज त्रिपाठी की ‘ओह माय डॉग’.

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी की अपकमिंग फिल्म ‘ओह माय डॉग’ की रिलीज डेट अचानक टाल दी गई है. यह फिल्म पहले 31 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन रिलीज से ठीक कुछ दिन पहले मेकर्स ने इसकी तारीख आगे बढ़ाने का फैसला लिया है. सोमवार सुबह मुंबई में फिल्म का प्रेस शो होना था, लेकिन उससे ठीक कुछ घंटे पहले ही टीम की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई.

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की टीम ने सोमवार सुबह एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, ‘हमारी फिल्म ‘ओह माय डॉग’ की रिलीज डेट को अब 7 अगस्त तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है. आज होने वाला प्रेस शो रद्द किया जाता है और जल्द ही इसके लिए नई तारीख तय की जाएगी. आपको हुई असुविधा के लिए हम दिल से माफी मांगते हैं और उम्मीद करते हैं कि अगले हफ्ते प्रेस स्क्रीनिंग में आपसे मुलाकात होगी.’

अब इस नई तारीख को रिलीज होगी ‘ओह माय डॉग’

हालांकि, मेकर्स की तरफ से रिलीज टालने की कोई खास वजह नहीं बताई गई है. अब यह फिल्म 7 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर हिमांश कोहली, सोनाली सहगल, रवि किशन और शिल्पा शिंदे स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘आर्यभट्ट का जीरो’ से क्लैश होगी.

अमिन राय ने किया फिल्म का डायरेक्शन

अमित राय के लेखन और निर्देशन में बनी फिल्म ‘ओह माय डॉग’ एक निडर और समझदार कुत्ते की कहानी है, जो एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करने में मदद करता है. फिल्म में पंकज त्रिपाठी के साथ-साथ पवन मल्होत्रा, माही राय, राजेश कुमार, गीता अग्रवाल, विजय मिश्रा, श्रीधर दुबे, बुल्लू कुमार और सुलक्षणा बरुआ जैसे कलाकार अहम किरदारों में नजर आएंगे.

क्या दिखा ‘ओह माय डॉग’ के ट्रेलर में?

इस महीने की शुरुआत में जारी हुए फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया कि इलाके से लगातार कुत्ते गायब हो रहे हैं, जिससे इसके पीछे किसी बड़े गिरोह के होने का शक गहराता है. ट्रेलर के कुछ मजेदार सीन्स में कुत्तों की एक पूरी टोली बदमाशों को दौड़ा-दौड़ाकर सबक सिखाती हुई भी नजर आ रही है. ‘ओह माय डॉग’ का निर्माण अमित राय, राजेश भारद्वाज और सना वारसी ने बाबूलाल बायस्कोप और थिंकिंग हैट्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है.

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||