नई दिल्ली. साल 2025 में अनीत पड्डा और अहान पांडे की फिल्म सैयारा ब्लॉकबस्टर साबित हुई. इसके सभी गाने सुपरहिट रहे. फिल्म इमोशनल और रोमांटिक गाना ‘बर्बाद’ अहान पांडे और अनीत पड्डा पर फिल्माया गया एक बेहद खूबसूरत ट्रैक है. मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के इस गाने को जुबिन नौटियाल ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है, जबकि इसका संगीत ऋषभ कांत ने तैयार किया. गाने की कहानी एक-दूसरे के प्यार में गहराई से पड़े दो प्रेमियों के दिल के डर और जुनून को बयां करती है. गानों के बोल- हो न जाए प्यार तुमसे मुझे, कर देगा बर्बाद इश्क मुझे’ इश्क में पूरी तरह बह जाने और दिल टूटने के उसी खौफनाक-सा अहसास को बहुत सादगी से दिखाते हैं. स्क्रीन पर अहान और अनीत की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री कमाल की लगती है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



