अनीता आडवाणी का दावा- राजेश खन्ना डिंपल कपाड़िया को तलाक देना चाहते थे, पर डिंपल ने इनकार कर दिया. डिंपल ने तलाक के बदले राजेश खन्ना से डिमांड रखी थी. चलिए बताते हैं आखिर दोनों के रिश्ते पर अनीता आडवाणी ने क्या खुलासा किया है.
राजेश खन्ना ने डिंपल कपाड़िया के साथ साल 1973 में शादी रचाई थी. तब डिंपल की उम्र सिर्फ 16 साल थी. दोनों के दो बेटियां हुईं ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना. हालांकि राजेश खन्ना और डिंपल के बीच खटपट रहने लगी थी और साल 1982 में दोनों अलग हो गए. लेकिन कभी भी ऑफिशियल तलाक नहीं लिया.
राजेश खन्ना और अनीता आडवाणी का रिश्ता
जब पत्नी से दूरियां हो गईं तो राजेश खन्ना का रिलेशनशिप अनीता आडवाणी के साथ शुरू हो गया. दोनों लिव-इन में भी रहने लगे. करीब एक दशक तक दोनों एक साथ एक ही घर में रहते थे. फिर साल 2012 में राजेश खन्ना का निधन हो गया.
राजेश खन्ना डिंपल कपाड़िया को देना चाहते थे तलाक
‘मेरी सहेली’ को दिए इंटरव्यू में राजेश खन्ना की रूमर्ड गर्लफ्रेंड अनीता आडवाणी ने डिंपल कपाड़िया संग सुपरस्टार के रिश्ते को लेकर कहा, ‘राजेश खन्ना ने तो इंटरव्यू में भी कई बार बोला था कि वह डिवोर्स देना चाहते हैं. कितनी बार बोला है पर वह देती नहीं. ऐसी कौन सी पत्नी, पता नहीं? पत्नी और बच्चे साथ में रहते नहीं हो. तो घर क्यों तोड़े.’
राजेश खन्ना के तलाक पर बोलीं अनीता आडवाणी
डिंपल कपाड़िया संग राजेश खन्ना के तलाक के दावे पर अनीता अडवाणी ने कहा, ‘डिवोर्स दस बार मांगा मगर नहीं दिया. उसकी मांग इतनी थी कि अगर तलाक देना है तो सबकुछ उनके नाम कर दो. उसकी वाइफ तो इसलिए तुम्हारे साथ रिलेशनशिप नहीं हो रहा. वह अकेले हो गये और जैसे-तैसे अपनी जिंदगी काट रहे थे. माना कि उनका स्वभाव आसान नहीं था, लेकिन अगर कोई उसके साथ रहना चाहता है, तो फिर कानून का मतलब क्या रह जाता है? यह बात बिल्कुल समझ नहीं आती.’
लिव-इन को शादी की मान्यता
बता दें अनीता आडवाणी ने अपना हक मांगने के लिए कोर्ट का रुख किया था. वह सुपरस्टार के साथ अंतिम पलों में रहीं. मगर 1 अप्रैल 2026 को बॉम्बे हाईकोर्ट ने उनकी अपील को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने राजेश खन्ना संग अपने लिव-इन रिलेशनशिप को वैध शादी के रूप में मान्यता देने की मांग की थी.
About the Author
वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



