Image Slider

होमताजा खबरDelhiसोनम वांगचुक को लेकर बड़ी खबर, अस्पताल से सीधे दिल्ली में यहां पहुंचेंगे

Last Updated:

sonam wangchuk news: नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के साथ म‍िलकर 26 द‍िन अनशन पर रहे सोनम वांगचुक को आज मेदांता अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है. यहां से ड‍िस्‍चार्ज होने के बाद वे सीधे दिल्ली के राजघाट जा सकते हैं.

सोनम वांगचुक को लेकर बड़ी खबर, अस्पताल से सीधे दिल्ली में यहां पहुंचेंगेZoom

सोनम वांगचुक को आज मेदांता अस्‍पताल से छुट्टी दी जाएगी. आज वे राजघाट जाएंगे.

Sonam Wangchuk News: नीट पेपर लीक मामले में 26 दिन अनशन पर रहे वैज्ञानिक सोनम वांगचुक को लेकर बड़ी खबर आ रही है. अनशन में तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती वांगचुक को आज अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है. यहां से डिस्चार्ज होते ही वांगचुक सीधे दिल्ली जा सकते हैं और राजघाट पहुंच सकते हैं.

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक सोनम वांगचुक को आईसीयू से वॉर्ड में शिफ्ट किया जा चुका है. ऐसे में सुबह आज करीब 11.30 बजे डॉक्टर सुशीला कटारिया की देख रेख में सोनम वांगचुक अस्पताल से डिस्चार्ज हो सकते हैं.

सोनम वांगचुक तबीयत खराब होने के चलते पिछले कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे. अनशन के दौरान तबियत बिगड़ने पर पुलिस ने इन्हें सफदरजंग अस्पताल में एडमिट करवाया था, लेकिन बाद में अदालत के कहने पर सोनम मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए थे. अब जानकारी मिल रही है कि आज सुबह करीब 11.30 बजे वांगचुक को छुट्टी मिल सकती है.

हालांकि यह भी बड़ी खबर आ रही है कि सोनम अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सीधे अपने घर नहीं जाएंगे बल्कि दिल्ली के राजघाट जा सकते हैं. वे यहां महात्मा गांधी की समाधि पर जाएंगे और श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.

ऐसे में एक सवाल उठ रहा है कि क्या वे कॉकरोचों से मिलने जंतर-मंतर भी जाएंगे, फिलहाल इसे लेकर कोई स्पष्ट खबर नहीं मिली है, लेकिन हो सकता है कि वे राजघाट से सीधे घर जाएं और कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़े कुछ लोग उनसे मिलें.

बता दें कि सोनम वांगचुक ने जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के साथ मिलकर अनशन किया था, हालांकि केंद्र सरकार के आग्रह पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में उन्होंने अपना अनशन खोला था. केंद्र सरकार ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया था.

About the Author

authorimg

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||