रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स- अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3’ का ग्रैंड फिनाले हो चुका है. हालांकि, टीवी पर यह फिनाले एपिसोड आज रात आएगा. शो ओन-एयर होने से पहले अंकिता लोखंडे ने सेट से विदाई ले ली है. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें भावुक होते हुए जा रही हैं. नाच रही हैं. लोगों को अलविदा कह रही है. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए भावुक नोट भी लिखा.
अंकिता लोखंडे पति विक्की जैन के साथ पोज देते हुए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @ankitalokhande)
मुंबई. अंकिता लोखंडे रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स- अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3’ के खत्म होने पर भावुक नजर आईं. शो के ग्रैंड फिनाले के बाद अंकिता ने इस पूरी जर्नी को याद किया. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक शो नहीं था बल्कि लाखों परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लाने का जरिया बना. उन्होंने शो से जुड़े सभी लोगों और ऑडियंस का धन्यवाद भी किया. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ग्रैंड फिनाले के दिन की कुछ झलकियां शेयर कीं.
वीडियो की शुरुआत में अंकिता लोखंडे मेकअप रूम में दिखाई देती हैं. इस दौरान उन्होंने खूबसूरत ब्लू कलर की साड़ी पहनी हुई थी. वीडियो के एक हिस्से में अंकिता डांस करती हुई भी दिखाई दीं. वहीं उनके पति विक्की जैन पीछे बैठे हुए खाना खाते और अंकिता के इस खास पल को एंजॉय करते नजर आए.
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



