CM Yogi in Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर बिना नाम लिए तीखा प्रहार किया है. सीएम योगी ने जनता को सचेत करते हुए कहा कि ‘वो’ लोग आएंगे और फिर से आपको ‘कालरात्रि’ की ओर ले जाने का प्रयास करेंगे. वे जाति और क्षेत्र के नाम पर समाज को बांटेंगे. योगी ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव की जीवनशैली पर तंज कसते हुए कहा कि जो व्यक्ति दिन में 12 बजे सोकर उठता हो, उसका तो भगवान ही मालिक है.
सीएम योगी ने मैनपुरी में अखिलेश यादव पर लोगों को जाति में बांटने का आरोप लगाया है.
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष की राजनीति पर प्रहार किया. उन्होंने जनता को आगाह करते हुए कहा, ‘मैं आप सबसे अपील करूंगा कि चुनाव के समय ‘वो’ लोग आएंगे और फिर से उस कालरात्रि की ओर आपको ले जाने का प्रयास करेंगे. ये वही लोग हैं जिन्होंने आपके सामने पहचान का संकट खड़ा किया था. ये लोग आपको जाति और क्षेत्र के नाम पर बांटेंगे.’ योगी ने कहा कि बांटने वाले ऐसे लोग किसी के हितैषी नहीं हो सकते, बल्कि ये समाज और देश के सबसे बड़े दुश्मन हैं.
‘वो’ लोग आएंगे, फिर से ‘कालरात्रि’ की ओर आपको ले जाने का प्रयास करेंगे।
पहचान का संकट खड़ा करेंगे, जाति के नाम पर बांटेंगे, क्षेत्र के नाम पर बांटेंगे,
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



