नई दिल्ली. भारत और जिम्बाब्वे की टीमें तीन मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले में हरारे स्पोर्ट्स क्लब में आमने-सामने हैं. इस सीरीज में शुरुआती दोनों मैच जीतकर भारतीय टीम पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है. मेजबान टीम के खिलाफ लगातार दो एकतरफा जीत दर्ज करने के बाद भारतीय दल का मनोबल काफी ऊंचा है. भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया. टीम इंडिया दो बदलाव के साथ उतरी है. शिवम दुबे और प्रिंस यादव को बाहर कर सूर्यांश शेडगे और अशोक को मौका मिला है.
IND vs ZIM 3rd T20 Live Score: भारत का दूसरा विकेट गिरा, ईशान किशन 29 रन बनाकर आउट
IND vs ZIM 3rd T20 Live Score Updates: भारत ने अपना दूसरा विकेट ईशान किशन के रूप में गंवा दिया है. ईशान 25 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें सिकंदर रजा ने क्लीनबोल्ड किया. दूसरे छोर पर वैभव सूर्यवंशी अर्धशतक जड़कर जमे हुए हैं.
IND vs ZIM 3rd T20 Live Score: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, भारत का स्कोर 95/1
Vaibhav Sooryavanshi Fifty update: वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे में जारी तीसरे टी20 मैच में शानदार अर्धशतक जड़ा. इस सीरीज में यह उनका दूसरा अर्धशतक है. 15 साल की उम्र में टी20 में दो अर्धशतक जड़ने वाले वैभव दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 31 गेंदों पर अपनी दूसरी इंटरनेशनल फिफ्टी पूरी की.
IND vs ZIM 3rd T20 Live Score: पावरप्ले में भारत का स्कोर 64/1
6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 64/1 है. वैभव सूर्यवंशी 20 गेंदों में 35 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि उनका साथ ईशान किशन 15 रन बनाकर दे रहे हैं. भारत ने अभिषेक शर्मा के रूप में एकमात्र विकेट खोया है, जो दो रन बनाकर आउट हुए.
IND vs ZIM 3rd T20 Live Score: अभिषेक शर्मा 2 रन बनाकर आउट, भारत का पहला विकेट गिरा
IND vs ZIM 3rd T20 Live Score Updates: भारत ने अपना पहला विकेट अभिषेक शर्मा के रूप में गंवा दिया है. अभिषेक शर्मा फिर असफल रहे. जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने एक बार फिर अभिषेक शर्मा को अपना शिकार बनाकर सीरीज में अपनी धाक जमाई. इस दौरे के तीनों मैचों में मुजरबानी ने ही अभिषेक को सिंगल डिजिट के स्कोर पर आउट किया है. ओवर की पांचवीं गेंद पर, मुजरबानी ने ऑफ-स्टंप से बाहर जाती हुई फुल लेंथ डिलीवरी डाली, जिस पर अभिषेक शर्मा क्रीज से बाहर निकलकर कवर के ऊपर से अपना पसंदीदा पावरप्ले शॉट खेलने गए. हालांकि, गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और विकेटकीपर ताइवनाशे मरुमानी ने बिना कोई गलती किए एक आसान सा कैच लपक लिया. इस तरह अभिषेक शर्मा चार गेंद पर 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
IND vs ZIM 3rd T20 Live Score: वैभव सूर्यवंशी- अभिषेक शर्मा ने भारत को दिलाई धमाकेदार शुरुआत
IND vs ZIM 3rd T20 Live Score Updates: वैभव सूर्यवंशी- अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी ने भारत को तीसरे टी20 मैच में धमाकेदार शुरुआत दिलाई. पहले ओवर में दोनों ने 18 रन बटोरे.
IND vs ZIM 3rd T20 Live Score: जिम्बाब्वे की प्लेइंग XI
IND vs ZIM 3rd T20 Live Score Updates: जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (डब्ल्यू), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजारबानी.
IND vs ZIM 3rd T20 Live Score: भारतीय टीम में दो बदलाव
IND vs ZIM 3rd T20 Live Score Updates: भारत दो बदलाव के साथ तीसरे टी20 में उतरा है. तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और शिवम दुबे की जगह अशोक शर्मा और सूर्यांश शेडगे को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला है. प्रिंस यादव को दूसरे टी20 मैच में हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी.
IND vs ZIM 3rd T20 Live Score: तीसरे टी20 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन
IND vs ZIM 3rd T20 Live Score Updates: भारत (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, मयंक यादव, अशोक शर्मा.
IND vs ZIM 3rd T20 Live Score: भारत ने टॉस जीता, पहले बैटिंग चुनी
IND vs ZIM 3rd T20 Live Score Updates: भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया है. टीम इंडिया की नजर इस मैच को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर है.
IND vs ZIM 3rd T20 Live Score: भारत और जिम्बाब्वे का स्क्वॉड
IND vs ZIM 3rd T20 Live Score Updates: भारत और जिम्बाब्वे की टी20 स्क्वॉड इस प्रकार हैं- भारत टीम: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, अशोक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह.
जिम्बाब्वे की टीम: ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, तनाका चिवंगा, इनोसेंट कैया, वेलिंगटन मसाकाद्जा, तफदजवा त्सिगा.
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी20 आज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मैच की लाइव कवरेज में आपका स्वागत है. यह मैच हरारे में खेला जा रहा है. भारतीय टीम तीन मैचों की यीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इस मुकाबले को जीतकर मेजबान जिम्बाब्वे का सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी. श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली टी20 सीरीज जीत चुके हैं. इससे पहले उनहें आयरलैंड और इंंग्लैंड में सीरीज में हार मिली थी.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



