Image Slider

Last Updated:

दिल्ली में पली-बढ़ी कृति सेनन ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी. मगर सिनेमा में उनकी रुचि उन्हें बॉलीवुड ले आई. हालांकि, उनका वहां तक का सफर सीधा नहीं था. उन्होंने बॉलीवुड में दस्तक देने से पहले मॉडलिंग में नाम कमाया. ‘हीरोपंती’ से पहले कृति सेनन ने साउथ सिनेमा में काम किया था. दिलचस्प बात यह है कि कृति सेनन के शानदार सफर की शुरुआत एक फोटोशूट से हुई थी, जो उनकी बहन नूपुर ने की थी.

नई दिल्ली: बॉलीवुड की सफल हीरोइनों में शामिल कृति सेनन किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. वे खूबसूरती है, अभिनय भी अच्छा और मुश्किल किरदार निभाने से भी नहीं झिझकतीं. उन्होंने अपनी इसी काबिलियत के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है. मगर एक्ट्रेस के सफर की शुरुआत किसी बड़े स्टूडियो से नहीं, बल्कि घर के एक छोटे से फोटोशूट से हुई थी. (फोटो साभार: Instagram@kritisanon )

कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने जब कैमरे से कृति की कुछ तस्वीरें क्लिक कीं, तब शायद किसी ने नहीं सोचा था कि यही तस्वीरें आगे चलकर उनके सपनों की पहली सीढ़ी बन जाएंगी. कृति सेनन का जन्म 27 जुलाई 1990 को नई दिल्ली में हुआ था. उनके पिता राहुल सेनन चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं जबकि उनकी मां गीता सेनन दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रह चुकी हैं. (फोटो साभार: Instagram@kritisanon )

कृति सेनन ने दिल्ली से स्कूली शिक्षा हासिल की और इसके बाद नोएडा के एक इंस्टीट्यूट से बीटेक किया. कॉलेज के दिनों तक कृति ने कभी नहीं सोचा था कि वे अभिनेत्री बनेंगी. वे पढ़ाई में काफी अच्छी थीं. पढ़ाई के दौरान उनकी लंबी हाइट और आत्मविश्वास देखकर दोस्तों ने उन्हें मॉडलिंग करने की सलाह दी. (फोटो साभार: Instagram@kritisanon )

Add News18 as
Preferred Source on Google

शुरुआत में कृति को यह बात अजीब लगी क्योंकि उन्होंने कभी कैमरे के सामने आने के बारे में नहीं सोचा था. फिर भी उन्होंने एक बार किस्मत आजमाने की सोची. इसमें उनका साथ उनकी बहन नूपुर ने दिया. कृति के पास कोई प्रोफेशनल पोर्टफोलियो नहीं था. उन्होंने अपनी बहन से कुछ तस्वीरें खींचने के लिए कहा. (फोटो साभार: Instagram@kritisanon )

नूपुर सेनन ने घर पर ही कृति की तस्वीरें क्लिक कीं, जिसे कृति ने एक ऑनलाइन मॉडलिंग कॉन्टेस्ट के लिए भेज दिया. किस्मत ने साथ दिया और वह कॉन्टेस्ट जीत गईं. इसके बाद उन्हें मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी के साथ पोर्टफोलियो शूट करने का मौका मिला. यही मौका उनके मॉडलिंग करियर की शुरुआत बना. (फोटो साभार: Instagram@kritisanon )

मॉडलिंग के बाद कृति ने फिल्मों की ओर कदम बढ़ाया. उन्होंने साल 2014 में तेलुगु फिल्म ‘1: नेनोक्काडाइन’ से अभिनय की शुरुआत की. फिल्म में वह सुपरस्टार महेश बाबू के साथ नजर आईं. इसके बाद उसी साल उन्होंने हिंदी फिल्मों में कदम रखा. टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म ‘हीरोपंती’ से उनका बॉलीवुड डेब्यू हुआ. फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट फीमेल डेब्यू का पुरस्कार मिला.
(फोटो साभार: Instagram@kritisanon )

कृति ने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया. वह शाहरुख खान और वरुण धवन के साथ फिल्म ‘दिलवाले’, आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव के साथ ‘बरेली की बर्फी’, कार्तिक आर्यन के साथ ‘लुका छुपी’ में नजर आईं. ‘बरेली की बर्फी’ में उनके छोटे शहर की लड़की वाले किरदार को काफी पसंद किया गया था. (फोटो साभार: Instagram@kritisanon )

कृति के करियर का सबसे बड़ा मोड़ साल 2021 में आई फिल्म ‘मिमी’ रही. फिल्म में उन्होंने सरोगेट मां का किरदार निभाया था. इस भूमिका के लिए उन्होंने अपना वजन भी बढ़ाया और खुद को पूरी तरह किरदार में ढाला. उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई और उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान मिला. उन्होंने फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता. (फोटो साभार: Instagram@kritisanon )

कृति ने लगातार अलग-अलग तरह के किरदार चुने. उन्होंने ‘भेड़िया’, ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’, ‘क्रू’ और ‘दो पत्ती’ जैसी फिल्मों में अपनी अभिनय क्षमता दिखाई. उन्होंने ‘दो पत्ती’ के साथ बतौर निर्माता भी नई शुरुआत की. आज वे फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं. (फोटो साभार: Instagram@kritisanon )

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||