Image Slider

होमखेलक्रिकेटरोहित के वर्ल्ड कप खेलने पर BCCI अधिकारी का बड़ा दावा, रिटायरमेंट पर भी बोले

Last Updated:

Rajeev Shukla on Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने साफ कर दिया है कि टीम इंडिया के दिग्गज ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा अभी रिटायरमेंट नहीं ले हैं. ऐसे में साफ हो गया है कि रोहित शर्मा टीम इंडिया के लिए 2027 वनडे विश्व कप में मैदान पर उतरेंगे. हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर उनके रिटायरमेंट की खूब चर्चा हुई थी.

Zoom

रोहित शर्मा बैटिंग कोच सितांशु कोटक के साथ

नई दिल्ली: हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर गए टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा के रिटायरमेंट को लेकर खूब चर्चा हुई. मीडिया रिपोर्ट में ये दावा कर दिया गया था कि लॉर्ड्स में वह अपना आखिरी वनडे मैच खेलेंगे, लेकिन इसी मैच में रोहित ने दमदार शतकीय पारी खेलकर रिटायरमेंट की बात करने वालों को चुप करा दिया. वहीं, अब बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने रोहित के इंटरनेशनल करियर को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है.

राजीव शुक्ला ने रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को खारिज कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत के ओपनर बल्लेबाज के वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने का कोई सवाल ही नहीं है. रोहित के भविष्य पर तब सवाल उठे थे जब ऐसी खबरें आई थीं कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज उनके लिए भारत के लिए आखिरी हो सकती है, जिसमें मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने उन्हें बताया था कि वह 2027 अफ्रीका में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए उनकी योजनाओं में अब नहीं हैं.

रोहित के रिटायरमेंट का सवाल ही नहीं- राजीव शुक्ला

राजीव शुक्ला ने एक कार्यक्रम से इतर कहा, “रोहित शर्मा हमारी टीम का हिस्सा हैं और खेलना जारी रखे हुए हैं. मीडिया और सोशल मीडिया पर जो बातें चल रही हैं, उनका कोई मतलब नहीं है. फिलहाल उनके संन्यास का कोई सवाल ही नहीं है.” उन्होंने मौजूदा भारतीय टीम मैनेजमेंट और नेतृत्व का भी समर्थन किया. उन्होंने कहा, “हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है, लेकिन टीम में कौन रहता है और कौन नहीं, इसका फैसला चयनकर्ताओं पर निर्भर करता है. भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है और मैच जीत रही है, इसलिए फिलहाल किसी बदलाव की जरूरत नहीं है.”

रोहित का शतक तब आया जब वह सीरीज के पहले दो मैचों में संघर्ष कर रहे थे, जिससे टीम में उनकी जगह को लेकर बहस फिर से शुरू हो गई थी. हालांकि, लॉर्ड्स में उनकी पारी ने उनकी पुराने दिनों और उनकी टीम में अहमियत की याद दिला दी. हालांकि, इसके बावजूद ऐसे मजबूत संकेत मिले हैं कि बोर्ड विश्व कप के लिए यशस्वी जायसवाल और अन्य युवा विकल्पों पर विचार कर रहा है. क्योंकि चोट और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए रोहित का विकल्प होना जरूरी है.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||