Image Slider

Last Updated:

‘नागिन 7’ और ‘बैटलग्राउंड’ के हेक्टिक शेड्यूल के बीच टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी ने लगातार 36 घंटे शूटिंग करने का चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि इतने बिजी टाइम में वे सिर्फ 40 मिनट का नैप लेकर काम करती थीं.

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. ‘बिग बॉस 16’ से लोगों के दिलों पर छाने वाली प्रियंका ने हाल ही में मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान के व्लॉग में अपनी जिंदगी और करियर को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. प्रियंका ने बताया कि कैसे एक वक्त पर वे लगातार 36 घंटे तक शूटिंग करती थीं और बस 40 मिनट की नैप लेकर काम चलाती थीं.

प्रियंका चाहर चौधरी ने फराह खान के व्लॉग में बताया कि एक वक्त ऐसा आया जब वे टीवी शो ‘नागिन 7’ और रिएलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ दोनों में एक साथ काम कर रही थीं. दोनों शोज़ का शेड्यूल काफी हेक्टिक था और वे दिन-रात काम में लगी रहती थीं.

प्रियंका ने खुलासा किया कि वे लगातार 36 घंटे तक लगातार शूटिंग करती थीं. रात में 10 बजे से सुबह 7 बजे तक ‘बैटलग्राउंड’ का शूट चलता था, जिसके तुरंत बाद सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक ‘नागिन 7’ का शूट करना पड़ता था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इतने लंबे वर्क शेड्यूल के बीच प्रियंका को सोने का बिल्कुल टाइम नहीं मिलता था. प्रियंका ने बताया कि उन्हें दोपहर में सोने की आदत नहीं थी, इसलिए वे दिन भर में बस 40-40 मिनट का नैप लेकर खुद को फ्रेश रखती थीं.

प्रियंका ने व्लॉग में एक और दिलचस्प बात शेयर की. उन्होंने बताया कि जब उन्हें ‘नागिन 7’ का ऑफर मिला था, तो उन्होंने शुरुआत में इसे करने से मना कर दिया था. प्रियंका चाहती थीं कि वे कोई ऐसा शो करें जिसमें ज्यादा नेचुरल एक्टिंग करने का मौका मिले.

प्रियंका ने याद किया कि जब एकता कपूर ‘बिग बॉस 16’ के घर में आई थीं, तभी उन्होंने प्रियंका को गले लगाते हुए उनके कान में धीरे से कहा था कि वे जल्द ही उन्हें कॉल करेंगी. एकता ने उन्हें इस रोल के लिए पहले से ही सोच रखा था.

प्रियंका जब यूएस जा रही थीं, तब फ्लाइट में वाई-फाई के जरिए उनके पास ‘नागिन 7’ की टीम का कॉल आया. जब प्रियंका ने तुरंत हां नहीं कहा और सोचने के लिए वक्त मांगा, तो उनकी पूरी पीआर और कास्टिंग टीम घबरा गई थी.

प्रियंका ने कहा कि जब उन्होंने फाइनली ‘नागिन 7’ साइन कर लिया, तो वे कुछ अलग और रिएलिटी टाइप का काम भी करना चाहती थीं. इसी वजह से उन्होंने ‘बैटलग्राउंड’ में बतौर मेंटर जुड़ने का फैसला किया, भले ही उनका शेड्यूल बहुत ज्यादा टाइट हो गया था.

36 घंटे लगातार काम करने और अपनी सेहत व नींद से समझौता करके काम पूरा करने के प्रियंका के इस जज्बे की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं. फराह खान के व्लॉग में उनका यह बेबाक अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||