जानिए रक्षा बंधन का त्योहार कब मनाया जाएगा, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस पर्व का धार्मिक महत्व।
रक्षा बंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
श्रावण शुक्ल पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ- 27 अगस्त, 2026 को 09:08 ए एम से,
पूर्णिमा तिथि का समापन- 28 अगस्त, 2026 को 09:48 ए एम पर।
रक्षा बंधन का पर्व शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को मनाया जायेगा।
रक्षा बंधन अनुष्ठान का समय- 05:57 ए एम से 09:48 ए एम
अवधि- 03 घण्टे 51 मिनट्स
रक्षा बंधन का धार्मिक महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक है। पौराणिक कथाओं में भगवान श्रीकृष्ण और द्रौपदी, राजा बलि और माता लक्ष्मी से रक्षा बंधन की परंपरा को जोड़ा जाता है। माना जाता है कि इस दिन सच्चे मन से बांधा गया रक्षा सूत्र रिश्तों में मजबूती और प्रेम बढ़ाता है।भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें। बड़ों का आशीर्वाद लें। रिश्तों में प्रेम और विश्वास बनाए रखने का संकल्प लें।
रक्षा बंधन पूजा विधि
1. सुबह स्नान करके साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें।
2. पूजा की थाली में राखी, रोली, अक्षत, दीपक, मिठाई और नारियल रखें।
3. सबसे पहले भगवान की पूजा करें।
4. भाई को पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठाएं।
5. भाई के माथे पर रोली और अक्षत का तिलक लगाएं।
6. दाहिनी कलाई पर राखी बांधकर मिठाई खिलाएं।
7. भाई अपनी बहन को उपहार देकर उसकी रक्षा का संकल्प लें।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



