Last Updated:
New Delhi Railway Station: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से हर दिन हजारों की तादाद में यात्री सफर करते हैं. खासकर बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाली अधिकांश ट्रेनें यहीं से चलती हैं. मेट्रो ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचने का सबसे बड़ा जरिया है. अब जब DMRC ने नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को बंद करने का फैसला किया है तो इससे हजारों की तादाद में लोगों की परेशनियां बढ़नी तय हैं.
नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद होने से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वालों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. (फाइल फोटो)
New Delhi Railway Station: दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर-मंतर पर कॉक्रोच जनता पार्टी (CJP) की अगुआई में युवा और छात्र विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. सीजेपी और सरकार के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत का दौर शुरू हो चुका है, ताकि इस गतिरोध को दूर किया जा सके. इस बीच, प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कई कदम उठाए हैं, जिनमें मेट्रो स्टेशनों को बंद करना भी एक है. दिल्ली मेट्रो रेल निगम यानी DMRC ने अन्य स्टेशनों के साथ ही नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को भी बंद करने का ऐलान किया है. इससे बड़ी तादाद में लोगों के प्रभावित होने की प्रबल संभावना है. बता दें कि दोपहर बाद का समय नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए काफी अहम है. वैसे तो देश की राजधानी के सबसे अहम स्टेशन से हर समय ट्रेनों का प्रस्थान और आगमन होता रहता है, लेकिन दोपहर बाद बड़ी तादाद में वैसी ट्रेनें होती हैं जो बिहार तक जाती हैं या फिर बिहार से होकर गुजरती हैं. ऐसे में दोपहर के टाइम में नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को बंद करने से बिहार जाने वाले सैकड़ों-हजारों यात्रियों का प्रभावित होना तय है.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए डीएमआरसी ने 24 जुलाई को 17 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का नोटिफिकेशन जारी किया था. इसके बाद शुक्रवार को ही डीएमआरसी ने एक और सूचना जारी कर नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को भी बंद करने का ऐलान कर दिया. डीएमआरसी ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर बताया कि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है. खास बात यह है कि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा भी उपलब्ध नहीं होगी. बता दें कि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन से ही लोग एकसप्रेस लाइन के लिए मेट्रो ट्रेन लेते हैं. इंटरचेंज की सुविधा न होने से उस लाइन के पैसेंजर्स को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
Service Update
New Delhi metro station has been closed till further instructions. No interchange facility shall be available at this station.
Any inconvenience is deeply regretted.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



