अभिनेता करण पटेल किसी भी मुद्दे पर अपनी सोच खुलकर रखने से पीछे नहीं हटते, जिसके चलते सोशल मीडिया पर उन्हें कई बार ‘रूड’ और ‘एरोगेंट’ जैसे शब्दों का सामना करना पड़ता है. अब इस पर करण पटेल ने कहा कि कई बार लोग सच बोलने और अपनी बात रखने को गलत समझ लेते हैं.
करण पटेल ने ट्रोविंग पर बेबाक राय रखी है.
नई दिल्ली. टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता करण पटेल अपनी बेबाक राय रखने के लिए जाने जाते हैं. सामाजिक, मनोरंजन और देश से जुड़े कई मुद्दों पर वह बिना लाग-लपेट अपनी बात कहते हैं. हालांकि, उनकी यही बेबाकी कई बार सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल्स के निशाने पर भी ले आती है. कुछ लोग उन्हें ‘रूड’ तो कुछ ‘एरोगेंट’ तक कह देते हैं. अब करण पटेल ने इन आलोचनाओं पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने यह भी साफ किया कि हर व्यक्ति को अपनी राय रखने का अधिकार है और अगर किसी को उनकी बातें पसंद नहीं आतीं, तो उसे सुनना या पढ़ना भी जरूरी नहीं है. करण का यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है.
आईएएनएस से खास बातचीत में करण पटेल ने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी राय रखने का अधिकार है और वह दूसरों की सोच को लेकर परेशान नहीं होते. उन्होंने कहा, ‘आज के समय में कई बार लोग ईमानदारी और सीधेपन को घमंड या बदतमीजी समझ लेते हैं. हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है. हो सकता है कि कुछ लोगों के लिए मेरी बात सही हो और कुछ लोगों के लिए गलत, लेकिन हर व्यक्ति को अपनी सोच रखने का पूरा हक है.’
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



