Last Updated:
Shikhar Dhawan Student Protest: दिल्ली में जारी छात्र आंदोलन के बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सरकार और प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की. ‘गब्बर’ ने कहा कि छात्र हमारे देश का फ्यूचर है, लेकिन भारत के भविष्य के लिए बातचीत के जरिए समाधान निकाला जा सकता है.
छात्र आंदोलन पर पहली बार बोले शिखर धवन
धवन ने स्टूडेंट्स के सपोर्ट में क्या लिखा?
शिखर धवन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘हमारा यूथ हमारे देश का फ्यूचर है. उनके सपनों को समझना जरूरी है पर साथ ही मुश्किल वक्त में पेशेंस रखना और देश की संस्थाओं और सरकार पर भरोसा बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है. मेरा मानना है कि हर चैलेंज का सॉल्यूशन पेशेंस से निकलता है. भारत हमेशा आगे बढ़ा है और आगे भी बढ़ता रहेगा. इससे पहले युवराज सिंह ने लिखा था. ‘हर बच्चे, छात्र, महिला और पुरुष को शांति के साथ सीखने, सुरक्षित माहौल में आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने का अवसर मिलना चाहिए. भारत के भविष्य के लिए बातचीत के जरिए सौहार्दपूर्ण समाधान निकाला जा सकता है.’
शिखर धवन का इंस्टाग्राम पोस्ट
प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित जंतर-मंतर इस पूरे आंदोलन का केंद्र बिंदु है. 20 जुलाई को देशभर से जुटे लाखों छात्रों ने संसद का घेराव करने की कोशिश की. इस दौरान दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ उनकी हिंसक झड़प भी हुई. सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हैं, जिसमें युवाओं पर लाठीचार्ज, ‘पेलेट गन’ और बिजली का झटका देने वाली लाठियों का इस्तेमाल आसानी से देखा जा सकता है.
दिल्ली जंतर-मंतर प्रोटेस्ट
विरोध की भेंट चढ़ रहा मानसून सत्र
सोमवार से शुरू हुआ संसद का मानसून सत्र अब तक विपक्ष के विरोध-प्रदर्शनों के कारण बाधित रहा है. विपक्ष नीट प्रश्नपत्र लीक मामले, प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई तथा अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे पर सरकार को घेर रहा है.
विपक्ष के नेता राहुल गांधी को बलपूर्वक धरने से उठाती दिल्ली पुलिस
राहुल गांधी, अखिलेश यादव ने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की
इधर लोकसभा में जारी गतिरोध के बीच विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की. बैठक में तृणमूल कांग्रेस के नेता सौगत राय और महुआ मोइत्रा भी मौजूद थे. इससे पहले प्रश्नकाल के दौरान लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने विपक्षी नेताओं से नीट प्रश्नपत्र लीक मामले पर चर्चा की अवधि और तिथि तय करने के लिए उनसे मुलाकात करने को कहा था.
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



