Lal Kurti Market Meerut: सावन और हरियाली तीज की खरीदारी के लिए अगर आप दिल्ली की सरोजिनी नगर या चांदनी चौक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले मेरठ की लालकुर्ती मार्केट के बारे में जान लीजिए. यहां महिलाओं के सूट 150 रुपये से, साड़ियां 300 रुपये से और दुल्हन के लहंगे हजारों रुपये तक कम कीमत में मिल जाते हैं. कपड़ों से लेकर ज्वेलरी, बैग और घरेलू सामान तक, त्योहारी खरीदारी के लिए यह बाजार आसपास के जिलों के लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है.
सावन का महीना शुरू होने वाला है. इस दौरान हरियाली तीज समेत कई त्योहार आते हैं. इसी महीने बहन-बेटियों को सिंदारा भेजने की भी परंपरा है. अगर आप भी सिंदारे के लिए सूट, साड़ियां या लेटेस्ट फैशन के कपड़े खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है.
अक्सर लोग सस्ती और अच्छी खरीदारी के लिए दिल्ली की सरोजिनी नगर या चांदनी चौक जाने का प्लान बनाते हैं. लेकिन अब इसके लिए दिल्ली जाने की जरूरत नहीं है. मेरठ की लालकुर्ती मार्केट में भी आपको फैशनेबल कपड़े और कई जरूरी सामान काफी किफायती दाम में मिल जाएंगे.
लालकुर्ती मार्केट के व्यापारी संजय बताते हैं कि यहां कपड़ों से लेकर रोजमर्रा की जरूरत का लगभग हर सामान आसानी से मिल जाता है. सावन और त्योहारों के समय मेरठ ही नहीं, आसपास के कई जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग यहां खरीदारी करने आते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अगर आप महिलाओं के लिए ट्रेंडिंग सूट खरीदना चाहते हैं, तो यहां उनकी शुरुआती कीमत करीब 150 रुपये से शुरू हो जाती है. वहीं पुरुषों के पैंट-शर्ट भी लगभग 150 रुपये से मिलना शुरू हो जाते हैं. अपनी पसंद और बजट के अनुसार यहां कई तरह के विकल्प मौजूद हैं.
यहां साड़ियों की शुरुआत करीब 300 रुपये से होती है. इसके अलावा बनारसी, जयपुरी, लखनवी और कई दूसरी डिजाइन की साड़ियां भी आसानी से मिल जाती हैं. अलग-अलग क्वालिटी और डिजाइन के हिसाब से कीमत तय होती है, इसलिए हर बजट के खरीदार के लिए यहां विकल्प मौजूद हैं.
यह मार्केट मेरठ के बेगमपुल स्थित नमो भारत स्टेशन के पास है, इसलिए यहां पहुंचना भी आसान है. खरीदारी करते समय मोलभाव जरूर करें. दुकानदार शुरुआत में थोड़ा ज्यादा दाम बताते हैं, लेकिन अच्छी तरह मोलभाव करने पर आपको सामान काफी कम कीमत में मिल सकता है, ठीक वैसे ही जैसे दिल्ली के बड़े बाजारों में मिलता है.
शादी-ब्याह के सीजन में भी लालकुर्ती मार्केट की काफी रौनक रहती है. यहां दुल्हनों के लिए खूबसूरत लहंगे, स्टाइलिश ज्वेलरी और शादी से जुड़ा दूसरा सामान भी मिलता है. लहंगों की कीमत करीब 2,000 रुपये से शुरू होकर 20 हजार रुपये तक जाती है. कई डिजाइन ऐसे भी मिल जाते हैं जो दूसरे बाजारों के मुकाबले काफी सस्ते पड़ते हैं.
कपड़ों के अलावा यहां पैंट-कोट, शेरवानी, बच्चों के फैशनेबल कपड़े, बैग, आर्टिफिशियल ज्वेलरी और घर सजाने का सामान भी मिलता है. अगर आप खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं, तो सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे के बीच पहुंचें. इस समय ज्यादातर दुकानें खुली रहती हैं और आराम से खरीदारी की जा सकती है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



