Dharmendra Pradhan news, Explained: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इन दिनों देश की शिक्षा व्यवस्था और NEET विवाद को लेकर चर्चा के केंद्र में हैं. विपक्ष उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है. ऐसे में लोग यह भी जानना चाहते हैं कि आखिर धर्मेंद्र प्रधान कौन हैं, कितने पढ़े-लिखे हैं, उनका राजनीतिक सफर कैसा रहा और वे राष्ट्रीय राजनीति के इतने बड़े नेता कैसे बने?
Who is Dharmendra Pradhan, neet protest, cjp protest: धर्मेन्द्र प्रधान इनदिनों काफी चर्चा में हैं.
Who is Dharmendra Pradhan, Explained: पिछले कुछ दिनों से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान लगातार सुर्खियों में हैं. NEET-UG को लेकर देशभर में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच विपक्षी दलों और कुछ छात्र संगठन उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. नीट पेपर लीक मामले के बाद कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. इसी बीच कांग्रेस और विपक्षी दल भी उनके इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि धर्मेंद्र प्रधान कौन हैं, उनकी पढ़ाई कितनी है, परिवार में कौन-कौन हैं, उनकी राजनीतिक यात्रा कैसी रही और आखिर इन दिनों उनका नाम चर्चा में क्यों है?
कौन हैं धर्मेंद्र प्रधान?
धर्मेंद्र प्रधान देश के वरिष्ठ भाजपा नेताओं में शामिल हैं और फिलहाल भारत सरकार में केंद्रीय शिक्षा मंत्री हैं. इससे पहले वे पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, इस्पात और कौशल विकास जैसे अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.वे ओडिशा की राजनीति से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाले नेताओं में गिने जाते हैं.
कहां के रहने वाले हैं प्रधान?
डिजिटल संसद पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक धर्मेंद्र प्रधान का जन्म 26 जून 1969 को ओडिशा के तालचेर में हुआ था.उनके पिता डॉ.देबेंद्र प्रधान अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री रह चुके थे. राजनीतिक माहौल में पले-बढ़े धर्मेंद्र प्रधान ने छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय भूमिका निभानी शुरू कर दी थी. वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े और वहीं से उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई.
धर्मेंद्र प्रधान ने कहां से की पढ़ाई लिखाई?
धर्मेंद्र प्रधान ने अपनी शुरुआती पढ़ाई ओडिशा में पूरी की. इसके बाद उन्होंने उत्कल विश्वविद्यालय से एम.ए.(एंथ्रोपोलॉजी)किया. छात्र जीवन के दौरान ही वे छात्र राजनीति में सक्रिय हो गए थे और बाद में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रमुख नेताओं में शामिल हुए.
परिवार में कौन-कौन हैं?
धर्मेंद्र प्रधान की पत्नी का नाम मृदुला ठाकुर प्रधान है. दोनों का विवाह 9 दिसंबर 1998 को हुआ था.उनके दो बच्चे हैं-एक बेटा निशांत प्रधान और एक बेटी नैमिषा प्रधान.हाल के दिनों में उनकी बेटी भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रही थीं जब उन्होंने अपना सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिया था.
राजनीति में कैसे हुई शुरुआत?
धर्मेंद्र प्रधान ने छात्र राजनीति से अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद वे भाजपा युवा मोर्चा में कई अहम जिम्मेदारियां निभाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष बने. वर्ष 2000 में वे पहली बार ओडिशा विधानसभा के सदस्य चुने गए.इसके बाद 2004 में पहली बार लोकसभा पहुंचे.बाद के वर्षों में वे राज्यसभा के सदस्य भी रहे और फिर राष्ट्रीय राजनीति में लगातार सक्रिय भूमिका निभाते रहे. वर्तमान में वे ओडिशा के संबलपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं.
केंद्र सरकार में कौन-कौन से मंत्रालय संभाले?
धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली है.वह पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री,इस्पात मंत्री,कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री,जुलाई 2021 से शिक्षा मंत्री है.वर्तमान में शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.
इन दिनों इस्तीफे की मांग क्यों उठ रही है?
हाल के दिनों में NEET-UG से जुड़े विवाद और छात्र आंदोलनों के कारण विपक्षी दलों और कुछ छात्र संगठनों ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है. संसद से लेकर सोशल मीडिया तक यह मुद्दा लगातार उठ रहा है हालांकि धर्मेंद्र प्रधान ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि सरकार छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए काम कर रही है और विपक्ष इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहा है. दूसरी ओर विपक्ष का आरोप है कि परीक्षा प्रणाली में आई गड़बड़ियों की नैतिक जिम्मेदारी शिक्षा मंत्री को लेनी चाहिए.
About the Author
न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. न्यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्सेस स्टोरी पर काम करते हैं. करीब 16 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय है. दै…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



