Image Slider

India vs Zimbabwe Live Score, 1st T20I: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मुकाबलों की टी20 सीरीज का आगाज आज से हो रहा है. पहला मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है, जिसमें भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. टीम इंडिया में रिंकू सिंह और मयंक यादव की वापसी हुई है. आईपीएल के स्टार अशोक शर्मा डेब्यू मैच खेल रहे हैं. वहीं, ओपनिंग की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी संभालेंगे. आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर दोनों टी20 सीरीज गंवाने के बाद श्रेयस अय्यर आखिरकार बतौर कप्तान भारत को पहली जीत दिलाना चाहेंगे. श्रेयस इस दौरे को एक कम अनुभवी टीम के साथ आत्मविश्वास वापस पाने और लय बनाने के मौके के तौर पर देखेंगे.

भारत की प्लेइंग-11
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव.

जिम्बाब्वे की प्लेइंग-11
ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रेयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी.

IND vs ZIM 1st T20 LIVE Score: शिवम दुबे ने जिम्बाब्वे को दिया चौथा झटका

भारत बनाम जिम्बाब्वे पहला टी20 लाइव स्कोर: जिम्बाब्वे के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं, क्योंकि भारतीय गेंदबाज एक के बाद एक विकेट चटका दे रहे हैं. शिवम दुबे ने सिकंदर रजा को पवेलियन भेजकर जिम्बाब्वे को चौथा झटका दिया है. मेजबान टीम के कप्तान ने 4 रन बनाए. जिम्बाब्वे के स्कोरबोर्ड पर सिर्फ 32 रन ही लगे हैं. बल्लेबाजों भारतीय गेंदबाजों के आगे एक-एक रन तो तरस रहे हैं.

IND vs ZIM 1st T20 LIVE Score: 20 रन पर जिम्बाब्वे ने गंवाया तीसरा विकेट

भारत बनाम जिम्बाब्वे पहला टी20 लाइव स्कोर: जिम्बाब्वे के स्कोरबोर्ड पर कुल 20 ही रन लगे हैं और उसके तीन बल्लेबाज डगआउट में लौट चुके हैं. घातक गेंदबाजी कर रहे मयंक यादव ने एक और विकेट लेकर जिम्बाब्वे की हालत खराब कर दी है. डायोन मायर्स को आउट करके इस युवा पेसर ने मैच का अपना दूसरा विकेट झटका. मायर्स 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

IND vs ZIM 1st T20 LIVE Score: जिम्बाब्वे का दूसरा विकेट गिरा

जिम्बाब्वे को दूसरा झटक प्रिंस यादव ने दिया है. पारी का चौथा ओवर लेकर आए प्रिंस ने दूसरी गेंद पर बेन करन को चलता कर दिया. बेन 10 रन बनाकर आउट हुए. भारतीय गेंदबाज जिम्बाब्वे पर दबाव बनाए हुए हैं.

IND vs ZIM 1st T20 LIVE Score: पहली गेंद पर भारत को मिला विकेट

भारत बनाम जिम्बाब्वे पहला टी20 लाइव स्कोर: भारत ने मैच की शुरुआत शानदार तरीके से की है. 2024 के बाद पहली बारे टी20 इंटरनेशनल मैच खेल रहे मयंक यादव ने पहली ही गेंद पर जिम्बाब्वे को झटका दे दिया. उन्होंने ब्रायन बेनेट को खाता खोले बिना ही पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। एक ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 6/1 है.

India vs Zimbabwe Live Score: जिम्बाब्वे की प्लेइंग-11

ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रेयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी.

India vs Zimbabwe Live Score: भारत की प्लेइंग-11

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव.

India vs Zimbabwe Live Score: श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस

मुकाबला का टॉस हो चुका है. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है. भारत के लिए अशोक शर्मा डेब्यू कर रहे हैं. रिंकू सिंह और मयंक यादव की टीम में वापसी हुई है. मयंक चोट के चलते लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं.

India vs Zimbabwe Live Score: दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर).

जिम्बाब्वे की टीम: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, तनाका चिवांगा, बेन कुरेन, ब्रैड इवांस, वेस्ले मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामुरी, मिल्टन शुंबा, तफदजवा त्सिगा.

IND vs ZIM Live Score: भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 आज

नमस्कार! भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले की लाइव कवरेज में आपका स्वागत है. यह मैच हरारे में खेला जा रहा है. टी20 क्रिकेट में लगातार खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम इस सीरीज में जीत के साथ वापसी करना चाहेगी. कप्तान श्रेयस अय्यर अभी तक टी20 में भारत के कप्तान के रूप में अपनी पहली सीरीज जीत का इंतजार कर रहे हैं. उनकी कप्तानी में टीम ने अब तक खेले गए पहले सात मैचों में से सिर्फ एक जीता है, जबकि आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज गंवाई है. ऐसे में जिम्बाब्वे के खिलाफ दमदार शुरुआत भारत का आत्मविश्वास बढ़ाएगी.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||