Image Slider

Last Updated:

Ghazipur News: माफिया मुख्तार अंसारी की फरार पत्नी आफ्शा अंसारी की मुश्किलें अब एक बार फिर बढ़ गई हैं. शस्त्र लाइसेंस की जांच में कथित फर्जीवाड़े के मामले में पत्नी आफ्शा अंसारी का भी नाम शामिल हुआ है, जिसको लेकर पुलिस अब एक्शन मोड में है.

शस्त्र लाइसेंस फर्जीवाड़े में फंसी माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी, FIR दर्जZoom

माफिया मुख्तार अंसारी और पत्नी आफ्शा अंसारी

गाजीपुर: मुख्तार अंसारी गिरोह पर लगातार पुलिस और प्रशासन कार्रवाई कर रही है. इसी बीच मुख्तार अंसारी गिरोह आईएस-191 के सदस्यों और सहयोगियों के शस्त्र लाइसेंसों की जांच की गई, जिसके बाद मुख्तार की पत्नी आफ्शा अंसारी के खिलाफ भी शस्त्र लाइसेंस में फर्जीवाड़े को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है. गाजीपुर के सदर कोतवाली में आफ्शा अंसारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

माफिया मुख्तार अंसारी की फरार पत्नी आफ्शा अंसारी की मुश्किलें अब एक बार फिर बढ़ गई हैं. दरअसल शस्त्र लाइसेंस की जांच में कथित फर्जीवाड़े के मामले में गाजीपुर की सदर कोतवाली में आफ्शा अंसारी और तत्कालीन शस्त्र लिपिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

शस्त्र लाइसेंसों की चल रही जांच
पुलिस के अनुसार, आफ्शा अंसारी के शस्त्र लाइसेंस पर निर्गत रिवाल्वर से संबंधित अभिलेखों की जांच के दौरान कथित अनियमितताएं सामने आई हैं. जांच में यह भी आरोप है कि शस्त्र लाइसेंस से संबंधित मूल पत्रावली रिकॉर्ड रूम से गायब कर दी गई, जिसकी अलग से जांच की जा रही है. यह कार्रवाई मुख्तार अंसारी, उसके परिजनों और आईएस-191 गैंग से जुड़े लोगों के शस्त्र लाइसेंसों की चल रही व्यापक जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर की गई है. पुलिस का कहना है कि जांच में मिले साक्ष्यों के पुलिस ने यह कार्रवाई की है.

मुख्तार की पत्नी चल रही फरार
गौरतलब है कि आफ्शा अंसारी फिलहाल फरार चल रही हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस पहले ही एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर चुकी है. पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. इसी के साथ ही पुलिस मुख्तार के परिजनों और गैंग के सदस्यों के शस्त्र लाइसेंसों की पुलिस जांच में जुटी है और पुलिस का कहना है कि इसमें कई और लोगों के नाम शामिल हो सकते हैं.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||