Anupamaa Spoiler 23 July: अनुपमा को लगा ज़ोरदार झटका! फिनाले की रेस से बाहर होते ही अनुपमा के पैरों तले जमीन खिसक गई. वहीं, हार के बौखलाहट में माही और पाखी ने मिलकर प्रेरणा पर सारा ठीकरा फोड़ दिया, नीचे पढ़ें पूरी खबर
शो में कॉम्पिटिशन का दौर बेहद कड़ा हो चुका है. इसी बीच कुछ ऐसा होगा जिससे घरवाले परेशान हो जाएंगे.
अनुपमा को लगी चोट
एक बेहद कठिन टास्क के दौरान अनुपमा अचानक चोटिल हो जाएंगी. जिससे घरवाले परेशान हो जाएंगे. इस हादसे के चलते उनका परफॉर्म करना मुश्किल हो जाएगा, जिससे वो टास्क में पिछड़ती नजर आएंगी. कॉम्पिटिशन में जजेज और दिग्विजय के कड़े रुख के कारण अनुपमा के शो से बाहर होने का खतरा बढ़ जाएगा, जिससे उनका आगे बढ़ने का सपना भारी मुसीबत में पड़ता दिखेगा.
माही और पाखी ने प्रेरणा पर मढ़ दिया सारा दोष
कॉम्पिटिशन में जब टीम का परफॉर्मेंस खराब होगा, तो घर में नया ड्रामा शुरू हो जाएगा. शाह परिवार में हमेशा की तरह ब्लेम गेम चलेगा, जहां पाखी और माही मिलकर सारा ठीकरा प्रेरणा पर फोड़ देंगे. पाखी और माही का कहना होगा कि प्रेरणा की लापरवाही और गलतियों की वजह से ही टीम पिछड़ी है.
प्रेरणा हुई इमोशनल, अनुपमा ने संभाली कमान
माही और पाखी के तानों से तंग आकर प्रेरणा काफी इमोशनल हो जाएगी और खुद को बेकसूर साबित करने की कोशिश करेगी. हालांकि, इस पूरे तनावपूर्ण माहौल के बीच अनुपमा एक बार फिर ढाल बनकर खड़ी होंगी. अनुपमा अपनी चोट की परवाह किए बिना टीम को बिखरने से बचाने के लिए सबको समझाएंगी और प्रेरणा का सपोर्ट करते हुए परिवार को एकजुट करने की कोशिश करेंगी.
About the Author
मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.
इससे पहले मैंने, दैनिक …
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



