Greater Noida West Metro : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों लोगों के लिए राहत की खबर है. एक्वा लाइन मेट्रो विस्तार परियोजना को PIB से अहम मंजूरी मिल गई है. अब केंद्र और राज्य सरकार की अंतिम स्वीकृति का इंतजार है. मंजूरी मिलने के बाद सेक्टर-51 से किसान चौक तक 7.5 किमी लंबी मेट्रो लाइन पर निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा.
मेट्रो प्रोजेक्ट ने किया बड़ा पड़ाव.
5 नए स्टेशन बनेंगे
नई योजना के अनुसार, मेट्रो लाइन नोएडा सेक्टर-51 से शुरू होकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-4 (किसान चौक) तक जाएगी. यह रूट करीब 7.5 किलोमीटर लंबा होगा. इस पर 5 नए मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे. इनमें सेक्टर-61, सेक्टर-70, सेक्टर-122, सेक्टर-123 और ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 (किसान चौक) शामिल हैं. इस परियोजना पर करीब 1,500 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. इसका खर्च केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार, नोएडा प्राधिकरण और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण मिलकर उठाएंगे. परियोजना को दो साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.
लाखों लोगों को मिलेगा सीधा फायदा
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अभी सार्वजनिक परिवहन की बेहतर सुविधा नहीं है. ऐसे में लोग कैब या निजी वाहनों का इस्तेमाल करते हैं, जिससे रोजाना काफी खर्च होता है. मेट्रो शुरू होने के बाद करीब 2 से 5 लाख यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा. यात्रा का खर्च भी काफी कम हो जाएगा और लोगों का समय बचेगा.
जेवर एयरपोर्ट तक सफर होगा आसान
यह एक्वा लाइन एक्सटेंशन भविष्य में गाजियाबाद से जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक प्रस्तावित नमो भारत (RRTS) कॉरिडोर से भी जुड़ेगा. इससे नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोग मेट्रो और रैपिड रेल के जरिए बिना ट्रैफिक जाम में फंसे आसानी से जेवर एयरपोर्ट तक पहुंच सकेंगे. इससे पूरे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और भी बेहतर होगी.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



