Last Updated:
IND vs ZIM T20 series: जब जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय स्क्वॉड का ऐलान किया गया तो सबसे बड़ी चर्चा यही हुई कि जसप्रीत बुमराह के साथ-साथ अर्शदीप सिंह को भी आराम देकर सिलेक्टर्स ने बिलकुल नए-नवेले प्लेयर्स को तेज गेंदबाजी का जिम्मा सौंप दिया है. मयंक यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा के साथ सिर्फ सात इंटरनेशनल मैच पुराने प्रिंस यादव गेंदें लहराएंगे.
अशोक शर्मा, मयंक यादव, यश ठाकुर (क्रमश: बाएं से दाएं)
सिर्फ स्पीड नहीं, अब चाहिए भरोसेमंद गेंदबाज
ये तीन खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में खुद को साबित करके आ रहे मयंक यादव, अशोक शर्मा और यश ठाकुर हैं. 150 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद फेंकने में माहिर इन खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत से भारतीय स्क्वॉड तक का सफर तय किया है. मगर उन्हें जसप्रीत बुमराह का उत्तराधिकारी बनना है तो जिम्बाब्वे दौरे पर हर गेंद, हर स्पैल और हर विकेट से चयनकर्ताओं को प्रभावित करना होगा.
मयंक यादव
मयंक यादव के सामने फिटनेस बड़ा चैलेंज
आईपीएल 2024 में लगातार 150 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चर्चाओं में आए मयंक यादव दो साल बाद टीम इंडिया में कमबैक कर रहे हैं. मयंक के पास जितनी बेहतरीन स्पीड है, उनकी फिटनेस उतनी ही खराब. वह लगातार इंजर्ड होते रहते हैं. इंजरी के चलते वह आईपीएल 2026 में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए थे और फिर चोटिल हो गए. मयंक जैसे पेसर्स किसी भी टीम के एक्स फैक्टर साबित होते हैं, लेकिन सवाल यही है कि क्या वह लगातार फिट रह सकते हैं?
IPL 2026 मे सबसे तेज गेंद फेंकने वाले बॉलर बने थे अशोक.
अशोक शर्मा… सिर्फ रफ्तार नहीं, स्किल का कलाकार
आईपीएल 2026 की सबसे तेज गेंद फेंकने के बाद अशोक शर्मा सुर्खियों में आए थे. राजस्थान के इस पेसर ने 154.2 KMPH की स्पीड से गेंदबाजी करके वर्ल्ड क्रिकेट को हिला दिया था, लेकिन अशोक शर्मा की ताकत सिर्फ स्पीड नहीं बल्कि डेथ ओवर्स में उनकी घातक यॉर्कर और बेहतरीन स्लोअर बॉल डालने की क्षमता है. गुजरात टाइटंस के अनुभवी ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने भी अशोक के इस टैलेंट की तारीफ की थी.
यश ठाकुर ने स्पीड नहीं, प्रदर्शन से जीता भरोसा
इस लिस्ट के तीसरे और आखिरी गेंदबाज यश ठाकुर हैं जिनका चयन घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन की वजह से हुआ है. वह लगातार इंडिया ए का हिस्सा रहे हैं, इसके अलावा पिछले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सात मैचों में 18 विकेट लेकर सिलेक्टर्स का ध्यान खींचा. यश नई गेंद को दोनों ओर हिलाने का हुनर जानते हैं. वह इस बात का जीता-जागता उदाहरण है कि भारतीय टीम में सिर्फ स्पीड गन नहीं, लगातार प्रदर्शन भी मायने रखता है.
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



