Last Updated:
Delhi CJP Protest News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रोटेस्ट चल रहा है. इस बीच सीजेपी प्रदर्शन के दौरान महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारने के आरोप में अतिरिक्त डीसीपी संदीप लांबा को ड्यूटी से हटा दिया गया है. वायरल वीडियो के बाद मामला दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा, जहां पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठे. वहीं, प्रदर्शन के दौरान दो RAF जवानों पर हमले के मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारने के आरोप के बाद हटाए गए एडिशनल DCP संदीप लांबा
Delhi CJP Protest News: सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान महिला को थप्पड़ जड़ने वाले आईपीएस अधिारी संदीप लांबा पर गाज गिरी है. दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी यानी कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट चल रहा है. सोमवार को संसद मार्च के दौरान जंतर-मंतर पर एडीसीपी संदीप लांबा ने एक महिला को थप्पड़ मारा था. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद उन पर एक्शन हुआ है. पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि ऑफिसर संदीप लांबा को प्रोटेस्ट वाली जगह से हटा दिया गया है और उन्हें उनकी पोस्टिंग वाली जगह पर वापस जाने को कहा गया है.
दिल्ली हाईकोर्ट में उठा था मुद्दा
दिल्ली प्रोटेस्ट पर जब बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई तब भी यह मामला छाया रहा. दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान सीनियर एडवोकेट गोपाल शंकरनारायणन ने 20 जुलाई को प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित ज्यादती का मुद्दा उठाया. उन्होंने अदालत को बताया कि एक वीडियो में अतिरिक्त डीसीपी संदीप लांबा साफ तौर पर एक महिला को थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं, जबकि वह महिला किनारे खड़ी थी और कुछ नहीं कर रही थी.
उन्होंने अदालत में आगे कहा, ‘वीडियो में अधिकारी का नाम और बैज साफ दिखाई दे रहा है. जब वर्दी में कोई अधिकारी गलत करता है, तो उसका नाम लेने से डरना नहीं चाहिए. उन्हें अदालत में बुलाकर अपने कृत्य का जवाब देने के लिए कहा जाना चाहिए. महिला को बिना किसी उकसावे के थप्पड़ मारा गया. जिन अधिकारियों पर हमारी सुरक्षा की जिम्मेदारी है, उनसे ऐसी उम्मीद नहीं की जा सकती.’
आरएएफ पर हमले पर एफआईआर
इधर दिल्ली पुलिस ने मंगलवार रात करीब 10 बजे टॉल्स्टॉय मार्ग और संसद मार्ग चौराहे पर दो रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों पर कथित हमले के मामले में एफआईआर दर्ज की है. पुलिस के अनुसार, उस समय कुछ प्रदर्शनकारी चौराहे पर नारेबाजी कर रहे थे. इसी दौरान आरएएफ के कुछ जवान सड़क पार करने की कोशिश कर रहे थे, तभी भीड़ ने उन पर हमला कर दिया. घायल दोनों RAF जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
About the Author
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



