{“_id”:”6a6110a080885eefd003e256″,”slug”:”507-female-students-on-the-register-only-80-found-present-during-cms-flying-squad-inspection-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1008-126249-2026-07-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Delhi NCR News: रजिस्टर में 507 छात्राएं, सीएम फ्लाइंग दस्ते की जांच में 80 मिलीं हाजिर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
चावल में कीड़े मिले, समय सीमा पार खाद्य सामग्री स्टॉक में मिली
छह में से चार शिक्षक विलंब से पहुंचे स्कूल, मिड डे मील का रिकॉर्ड चेक हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल उटावड़ का सीएम फ्लाइंग दस्ते द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया कि संबंधित स्कूल में कुल 507 छात्राओं का दाखिला हुआ है, जबकि मौके पर मात्र 80 छात्राएं मिलीं। 431 छात्राएं गैर हाजिर मिलीं। स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील यादव स्वयं हाजिर नहीं मिले। कुल छह शिक्षकों में से चार विलंब से स्कूल पहुंचे। एक शिक्षक छुट्टी पर तथा एक बीएलओ ड्यूटी पर गए हुए मिले। स्कूल के मिड डे मील का रिकॉर्ड चेक किया गया। रिकॉर्ड अनुसार सामग्री ठीक पाई गई। सीएम फ्लाइंग टीम ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं नायब तहसीलदार श्रवण कुमार एवं फ़ूड सेफ्टी अफसर राजेश वर्मा को साथ लेकर राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला का भी औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सुबह सवा आठ बजे तक संबंधित पाठशाला में कोई भी अध्यापक हाजिर नही पाया गया। इस पाठशाला में नौ अध्यापक देरी से आए। तीन बीएलओ ड्यूटी पर गए हुए मिले। एक छुट्टी पर एवं दो अध्यापक गैर हाजिर पाए गए। निरीक्षण के दौरान 700 दाखिल बच्चों में से मात्र 188 बच्चे हाजिर मिले।
समय अवधि पूरी होने पर खाद्य सामग्री स्टॉक में रखी पाई गई : पाठशाला के मिड डे मील के रिकॉर्ड से मिलान करने पर खीर बनाने का मिक्सचर के दो बैग एवं 38 किलो ग्राम सोया चुरा उपयोग करने की समय अवधि समाप्त होने के बावजूद खाद्य सामग्री के स्टॉक में रखा हुआ मिला। फ़ूड सेफ्टी अफसर द्वारा मौका पर संबंधित एक्सपायर खाद्य सामग्री को नष्ट कराया गया। मिड डे मील सामग्री के स्टॉक की अलग से सूची बनाई गई। खाद्य सामग्री का निरीक्षण किया गया तो कुछ चावल ऐसा पाया गया जिसमें सुरसरी कीड़े लगे हुए पाए गए।
फूड सेफ्टी अफसर राजेश वर्मा द्वारा कच्चे चावल का व राजमा जिसे खाने के लिए पकाया हुआ था। उसमें से सैंपल लिए गए। इस संबंध में सीएम फ्लाइंग स्टाफ द्वारा रिपोर्ट तैयार की गई है। सीएम फ्लाइंग स्टाफ का कहना है कि दोनों राजकीय शिक्षण संस्थानों में मिली अनियमितताओं के बारे में रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों के पास भेजा जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि सीएम फ्लाइंग स्टाफ को विभिन्न माध्यमों से दोनों शिक्षण संस्थानों की अनियमितताओं के बारे में सूचनाएं मिली थी। इस आधार पर औचक निरीक्षण किया गया। राजकीय प्राथमिक कन्या पाठशाला के मिड डे मील के कुछ सामान के गायब होने की सूचनाएं मिल रही थीं। इस बारे में शिक्षण स्टाफ ने थाना में कोई शिकायत दर्ज नही कराई गई है। सीएम फ्लाइंग स्टाफ के औचक निरीक्षण से हड़कंप मच गया है।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


