Image Slider

Last Updated:

Badaun Shocking News: उत्तर प्रदेश से अजीबोगरीब मामला सामने आया है. सोचिए एक पति को सिर्फ इसलिए पुलिस बुलानी पड़े क्योंकि उसे सूखी सब्जी खाने को न मिले तो आप क्या कहेंगे. शायद आपको मजाक लग रहा होगा. मगर, यह सच है. 

पत्नी रोज रसीली सब्जी बनाती है... नाराज पति ने बुला ली पुलिस, फिर जो हुआZoom

पति ने पुलिस को बुलाया.

बदायूं : बदायूं में घरेलू विवाद का ऐसा अनोखा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर पुलिस ने भी माथा पीट लिया. पत्नी ने पसंद की सूखी सब्जी की जगह पतली सब्जी बना दी तो पति ने सीधे डायल-112 पर फोन कर पुलिस बुला ली. पुलिस पहुंची तो पति ने पूरी शिकायत ऐसे सुनाई कि अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग जमकर मजे ले रहे हैं.

वजीरगंज थाना क्षेत्र के ब्यौली गांव निवासी अरविंद कश्यप का कथित वायरल वीडियो इन दिनों चर्चा में है. दावा किया जा रहा है कि शराब के नशे में अरविंद ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली. पुलिस के पहुंचते ही उसने अपनी परेशानी बताई. साहब, मेरी पत्नी माधुरी कश्यप उर्फ कल्लो रोज पतली सब्जी बनाती है. मुझे सूखी सब्जी पसंद है, लेकिन मेरी कोई सुनता ही नहीं.

शराब पर पूछा सवाल, मिला ऐसा जवाब कि पुलिस भी रह गई अवाक
जब पुलिसकर्मियों ने अरविंद से पूछा कि वह इतनी शराब क्यों पीता है, तो उसने बिना झिझक जवाब दिया. साहब, जब सरकार शराब बिकवा रही है तो पीते हैं… शराब तो हर कोई पीता है. उसका यह जवाब सुनकर आसपास मौजूद लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक सके.

वायरल वीडियो में अरविंद अर्धनग्न अवस्था में पुलिस के सामने अपनी सब्जी वाली शिकायत बार-बार दोहराता दिखाई देता है. पुलिसकर्मी उसे समझाते रहे कि इस तरह की बातों के लिए 112 पर कॉल नहीं की जाती, जबकि वह अपनी पसंद की सब्जी न मिलने का दर्द सुनाता रहा. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे लेकर मजेदार प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं. कोई लिख रहा है. देश का सबसे अनोखा मामला 112 कॉल तो कोई कह रहा है. सूखी सब्जी के लिए पुलिस बुलाने वाला शायद पहला शख्स होगा. देखते ही देखते यह वीडियो हास्य और चर्चा का विषय बन गया.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||