Image Slider

Last Updated:

संदीप रेड्डी वांगा के प्रोडक्शन में बनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रोमांचकम’ का पहला गाना ‘राधा रमना’ रिलीज हो गया है. वासुकी वैभव की सुरीली आवाज और चंद्रबोस के लिखे बोलों ने फैंस का दिल जीत लिया है. सुमंत प्रभास और अनंतिका सनिल कुमार स्टारर यह रोमांटिक-ड्रामा फिल्म कब रिलीज होगी, नीचे पढ़ें पूरी डीटेल.

Zoom

नई दिल्ली: निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म ‘रोमांचकम’ इन दिनों काफी चर्चा में है. दर्शकों के इसी एक्साइटमेंट को दोगुना करते हुए मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना ‘राधा रमना’ रिलीज कर दिया है. यह गाना आते ही म्यूजिक लवर्स के दिलों में बस गया है और इसे लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है.

साउथ सिनेमा के जाने-माने निर्देशक वेणु गोपाल रेड्डी के निर्देशन में बनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘रोमांचकम’ का गाना ‘राधा रमना’ जैसे ही आउट हुआ, सोशल मीडिया पर छा गया.

संदीप रेड्डी वांगा ने किया पोस्ट

संदीप रेड्डी वांगा ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस गाने का पोस्टर शेयर करते हुए एक बेहद खास मैसेज लिखा. उन्होंने बताया कि यह गाना संगीत के काम की शुरुआत से ही उनके दिल के बेहद करीब रहा है. जब उन्होंने पहली बार इसे सुना था, तभी उन्हें समझ आ गया था कि उन्होंने यह फिल्म क्यों बनाई है. उन्हें पूरी उम्मीद है कि यह गाना सुनने वालों के दिलों पर भी वही जादू चलाएगा.

वासुकी वैभव की आवाज और चंद्रबोस के शब्द

इस खूबसूरत और दिल छू लेने वाले गाने को वासुकी वैभव ने न सिर्फ अपनी सुरीली आवाज दी है, बल्कि इसका म्यूजिक भी खुद तैयार किया है. वहीं इसके प्यारे बोल मशहूर गीतकार चंद्रबोस ने लिखे हैं, जो गाने की फील को और ज्यादा गहरा बना देते हैं.

प्यार से शुरू होकर नफरत पर टिकती कहानी

फिल्म के मेकर्स ने कुछ समय पहले ही इस मूवी का टीजर रिलीज किया था, जिसने फैंस की क्यूरियोसिटी काफी बढ़ा दी थी. वीडियो की शुरुआत में लीड एक्टर्स सुमंत प्रभास और अनंतिका सनिल कुमार एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह डूबे हुए नजर आते हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि वे एक-दूसरे के लिए ही बने हैं. लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब वीडियो के दूसरे हिस्से में वही जोड़ी एक-दूसरे से सख्त नफरत करती दिखाई देती है.

पुलिस अफसर के किरदार में दिखेंगे उपेंद्र लिमये

फिल्म में बेहतरीन एक्टर उपेंद्र लिमये का रोल भी दर्शकों के मन में काफी उत्सुकता पैदा कर रहा है. टीजर देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह फिल्म में एक कड़क पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आने वाले हैं. उनके आते ही कहानी में नया मोड़ आता दिख रहा है. फिल्म में सुमंत प्रभास, अनंतिका सनिल कुमार और उपेंद्र लिमये के अलावा वेंकटेश काकुमानु, नरेंद्र रवि, मणि एगुर्ला और साई सोहन जैसे कई मंझे हुए कलाकार अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरेंगे. पवन पप्पुला ने इसकी सिनेमैटोग्राफी संभाली है. अगर आप भी इस दिलचस्प लव स्टोरी को देखने का इंतजार कर रहे हैं, तो बता दें कि यह फिल्म 3 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

About the Author

authorimg

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दैनिक …

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||